Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Saphala Ekadashi 2025 Upay: सफला एकादशी 2025 पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, चमक जाएगी फूटी किस्मत
Saphala Ekadashi 2025 Upay: 15 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को सफला एकादशी का व्रत है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे साल की सबसे शुभ एकादशियों में गिना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त इस दिन व्रत करते हैं उन्हें अश्वमेघ यज्ञ जितना फल मिलता है। वहीं साल की 24 एकादशियों में भी सफला एकादशी का व्रत सबसे फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफला एकादशी के दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ और छोटे-छोटे उपाय करने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलने लगता है।
जिन लोगों को लंबे समय से आर्थिक तंगी, काम में बाधा, कर्ज या भाग्य का साथ न मिलने की समस्या झेलनी पड़ रही है, उनके लिए सफला एकादशी 2025 बेहद खास मानी जा रही है। माना जाता है कि इस दिन किए गए दान और पूजा से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक को सफलता का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से तीन उपाय हैं जिन्हें करने से आपकी फूटी किस्मत भी चमक सकती है।

1. पांच प्रकार के फल का दान करें
एस्ट्रोलोजर साक्षी ने अपने इंस्टा पेज पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है जिसमें उन्होंने बताया है कि सफला एकादशी के दिन मंदिर में या किसी जरूरतमंद को पांच प्रकार के फल दान करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यह उपाय विशेष रूप से दरिद्रता और दुर्भाग्य से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।
2. भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं
एस्ट्रोलोजर साक्षी ने दूसरा उपाय बताया कि किसी भी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और उनके सामने अपनी सारी परेशानियां बताएं। इस दिन भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में स्थिरता आती है, रुके हुए काम पूरे होते हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। दीपक जलाते समय मन में अपनी मनोकामना जरूर रखें।
3. मंदिर में अगरबत्ती जलाकर करें प्रार्थना
सफला एकादशी पर मंदिर जाकर भगवान विष्णु के आगे अगरबत्ती जलाएं और शांति व सफलता की प्रार्थना करें। ध्यान रखें कि आप मंदिर में पूरा पैकेट लेकर जाएं लेकिन उसमें से सिर्फ 2 धूप या अगरबत्ती की स्टिक जलाएं। बाकी मंदिर में ही छोड़कर आएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति मिलती है। साथ ही, जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। सफला एकादशी 2025 पर इन सरल लेकिन प्रभावशाली उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और फूटी किस्मत भी चमक उठती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications