Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई
Weekly Horoscope (May 14 to May 20): धनु राशि वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद सुखद, क्या कहते हैं आपकी किस्म
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आने वाले पूरे सात दिनों से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप आने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं।
साथ ही आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो चलिए देखते हैं यह सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस हफ्ते आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा और आपका मानसिक तनाव कम होगा। सप्ताह के मध्य में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। इस अवधि में आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस अवधि में उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब कुछ संभालने में सफल रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मौसम में बदलाव के कारण छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:19
शुभ दिन:शनिवार
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। इस अवधि में अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में एक नयापन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ दिन:गुरुवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर इस अवधि में आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की कमी की वजह से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। इस दौरान कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। व्यापारियों को पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। इस दौरान बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:36
शुभ दिन:शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो सकता है। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की होने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आपके कारोबार में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:14
शुभ दिन: शुक्रवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ मामलों में बेहतर साबित होगा। अगर आप काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो इस हफ्ते आपको परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना बेहतर होगा। सप्ताह के मध्य में काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस अवधि में आप काफी प्रसन्न रहेंगे और स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ दिन:मंगलवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आप अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखेंगे तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा आप स्वयं को व्यर्थ की चिंताओं से भी दूर रखें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो सप्ताह के अंत में आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहसबाजी या टकराव से बचें। इससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है और इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:25
शुभ दिन:गुरुवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कामकाज का बोझ और घरेलू जिम्मेदारियां आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकती है। इस दौरान आपके कुछ कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे न होने के कारण भी आपको काफी निराशा हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपके सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। इसके अलावा इस दौरान पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन करने से बचें। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको काफी दुखी कर सकता है। इस दौरान आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। शारीरिक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। इसके अलावा मानसिक तनाव भी बढ़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस दौरान आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, ऐसे आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी परेशानी का अंत होगा और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:27
शुभ दिन:बुधवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। परिवार के साथ आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी अवसर मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस का रवैया आपको काफी परेशान कर सकता है। इस दौरान आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आएगा। हालांकि आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन:मंगलवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और इस अवधि में आप बेहतर महसूस करेंगे। परिवार के साथ यह सप्ताह बहुत ही आनंद में गुजरेगा। इस दौरान आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप कोई मकान, भूमि, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। इस अवधि में आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपने लिए भी पर्याप्त समय निकालना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ दिन: सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी। इस दौरान घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपका मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। इस अवधि में आपको निवेश करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। यदि स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय से आप परेशान हैं तो इस दौरान आपकी सेहत कुछ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:शुक्रवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में कड़े परिश्रम के बावजूद तरक्की न मिल पाने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। वहीं व्यापारियों की भी मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपका तनाव बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य तो इस अवधि में उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक जातक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। इसके अलावा यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदत है तो आप उससे छुटकारा पाने का प्रयास करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:बुधवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











