Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Shani Jayanti Rashifal 2026: शनि जयंती पर शनिवार का दुर्लभ संयोग: इन राशियों पर मेहरबान होंगे न्याय के देवता
Shani Jayanti Rashifal 2026: ऐसा कहा जाता है कि जिसपर शनि देव की कृपा हो जाए उसके वारे-न्यारे हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। आज यानी 16 मई तो देशभर में शनि जयंती मनाई जा रही है और इस बार का संयोग बेहद दुर्लभ एवं प्रभावशाली माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और मंत्र जाप करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैया के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण यह शनि जयंती कुछ राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और करियर में सफलता के संकेत दे रही है, जबकि कुछ जातकों को इस दौरान धैर्य और सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल और जानें आपकी राशि पर कैसी रहेगी शनिदेव की कृपा।

मेष राशि
शनि जयंती पर आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी रहेगा।
वृषभ राशि
कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन छोटी गलतियां परेशानी बढ़ा सकती हैं। किसी करीबी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
मिथुन राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके कार्य पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि
निवेश सोच-समझकर करें। शनिदेव इस समय आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें और संयम बनाए रखें।
कन्या राशि
यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। हालांकि खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।
तुला राशि
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने तनाव कम हो सकते हैं। आलस्य से दूरी बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि
नई नौकरी या रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।
धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
मकर राशि
शनि आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह समय लाभकारी रहेगा। निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि
नौकरी और करियर से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा लाभ देगा।
मीन राशि
यह शनि जयंती आपके लिए राहत और प्रगति के संकेत लेकर आई है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
