Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Shani Amavasya 2026: शनि जयंती और अमावस्या का दुर्लभ संयोग: कुंडली दोष दूर करने के लिए राशि अनुसार करें दान
Shani Amavasya 2026 Upay: आज यानी 16 शनि जयंती का दुर्लभ संयोग पड़ रहा है। ये संयोग दुर्लभ इसलिए है क्योंकि इस दिन शनिवार भी पड़ रहा है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शनि अमावस्या को एक अत्यंत शक्तिशाली और दुर्लभ संयोग माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जब अमावस्या तिथि शनिवार के दिन पड़ती है, तो वह दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित हो जाता है। मान्यता है कि शनि अमावस्या पर किए गए दान-पुण्य से न केवल साढ़े साती और ढैया के कष्ट कम होते हैं, बल्कि शनिदेव की क्रूर दृष्टि भी शुभ फल में बदल जाती है। यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याओं या बनते कार्यों में रुकावट से परेशान हैं, तो राशि अनुसार दान करना आपके लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। आइए, एस्ट्रोलोजर अमिता से जानते हैं कि 16 मई को आपको अपनी राशि के अनुसार क्या दान करना चाहिए।

शनि अमावस्या का महत्व: क्यों खास है 16 मई का दिन?
इस साल की शनि अमावस्या विशेष है क्योंकि यह ज्येष्ठ माह में पड़ रही है और इसी दिन शनिदेव का जन्मोत्सव यानी शनि जयंती भी मनाई जाएगी। यह एक ऐसा महामुहूर्त है जब ग्रहों की स्थिति शनि दोष को शांत करने के लिए सबसे अनुकूल होती है। इस दिन दान करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है।
राशि अनुसार शनि अमावस्या के दिन करें ये चीजें दान
मेष राशि:
शुभ फल के लिए गुड़, फल और पानी से भरा मिट्टी का घड़ा दान करें।
वृषभ राशि:
पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काले तिल का दान करें।
मिथुन राशि:
शनि कृपा के लिए काली उड़द, जूते-चप्पल और कपड़ों का दान करें।
कर्क राशि:
जरूरतमंद को नीले रंग के कपड़े दान करें और शनि मंत्रों का जाप करें।
सिंह राशि:
16 मई को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर 'छाया दान' करें और फल बांटें।
कन्या राशि:
काली उड़द की दाल, साबुन और लोहे की वस्तुएं (जैसे तवा या कड़ाही) दान करें।
तुला राशि:
काला कपड़ा, नीले फूल और सरसों का तेल दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि:
काले चने, उड़द की दाल और तेल का दान करें।
धनु राशि:
साढ़े साती के प्रभाव को कम करने के लिए कंबल और छतरी का दान करें।
मकर राशि:
दिव्यांग जनों और बुजुर्गों की सेवा करें या उन्हें भोजन कराएं।
कुंभ राशि:
किसी बुजुर्ग व्यक्ति या दिव्यांग की आर्थिक मदद करें और जूते दान करें।
मीन राशि:
शनि देव की कृपा पाने के लिए कंबल और छाते का दान जरूर करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के 3 अचूक तरीके
दान के साथ-साथ यदि आप ये 3 काम भी करते हैं, तो लाभ कई गुना बढ़ जाता है:
छाया दान: एक कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल को किसी मंदिर में या शनि का दान लेने वाले को दे दें।
पीपल पूजन: शाम के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं और सात परिक्रमा करें।
शनि चालीसा: शनि अमावस्या की शाम को शनि चालीसा का पाठ करना साढ़े साती के जातकों के लिए 'रामबाण' इलाज है।
साढ़े साती और ढैया के जातकों के लिए विशेष सलाह
जिन जातकों पर अभी शनि की साढ़े साती या ढैया चल रही है, उन्हें इस दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलानी चाहिए और लोहे की कोई भी वस्तु (जैसे- तवा या कड़ाही) दान करनी चाहिए। ध्यान रखें कि दान हमेशा संध्या काल के समय करना अधिक फलदायी होता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख प्रचलित मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत समाधान के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
