Latest Updates
-
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं
आज शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की खुलेगी किस्मत तो कुछ को रहना होगा सावधान
Saturn Transit in Revati Nakshatra Impact On Zodiac Signs: आज यानी 2 जुलाई 2026 को न्याय के देवता माने जाने वाले कर्मफल दाता शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर होने वाला है। जिस तरह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर महत्वपूर्ण होता है उसी तरह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में भी परिवर्तन भी बहुत महत्व रखता है। ये गोचर सभी 12 राशियों पर अपना असर दिखाएगा, आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक किन राशियों की लगेगी लॉटरी और किन्हें रहना होगा सावधान।

मेष राशि
सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि वालों की तो उनके लिए शनि देव का ये नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। उन्हें व्यापार में लाभ होगा और रुके हुए काम बनेंगे।
वृषभ राशि
दूसरी राशि है वृषभ राशि जिनके लिए शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर मान में वृद्धि करने वाला होगा। उन्हें उनके काम में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम बनेंगे। शॉर्ट में कहें तो जितना करेंगे उससे ज्यादा फल मिलेगा।
मिथुन राशि
रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के लोगों के लिए यात्रा के योग तो बन रहे हैं लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है क्योंकि अनायास ही फिजूलखर्ची हो सकती है।
कर्क राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। जो लोग नौकरी बदलने के चक्कर में हैं तो ये समय आपके लिए बेहतर है। मानसिक तनाव कम होगा और आपके सीनियर्स का आपको साथ मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी शनि नक्षत्र गोचर अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे और कारोबारी लोगों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। नौकरी करने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए कड़ी मेहनत की चुनौती लेकर आया है और सेहत के लिए भी कन्या राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।
तुला राशि
तुला राशि वालों की बात करें तो ये नक्षत्र गोचर शुभ रहने वाला है। खासकर छात्रों के लिए अच्छे अवसर लेकर आ रहा है और जो लोग सिंगल हैं उनके लिए मिंगल होने के चांस भी हैं। वहीं आर्थिक रूप से भी मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि
अब बात कर लेते हैं वृश्चिक राशि वालों की तो शनि देव की उनपर विशेष कृपा बरसेगी। सेहत संबंधी परेशानी दूर होंगी और नौकरीपेशा लोगों को भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कानूनी विवाद खत्म होंगे और पैतृक संबंधी में लाभ होगा।
धनु राशि
शनि का नक्षत्र गोचर धनु राशि वालों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के घर में शनि नक्षत्र के प्रभाव से मांगलिक कार्य होने की उम्मीद है। बिगड़े हुए काम बनेंगे और धन लाभ के भी अवसर बनते दिख रहे हैं।
कुंभ राशि
क्योंकि शनि का नक्षत्र गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है तो इस राशि के लोगों के जीवन पर इसका सीधा असर पड़ता दिखेगा। मान-सम्मान में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मानसिक स्थिति भी बेहतर होगी।
मीन राशि
अब बात कर लेते हैं आखिरी राशि यानी मीन की तो आप पर इस नक्षत्र गोचर का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों से बचें और वाणी पर संयम रखें। कोई भी काम करें तो पहले अच्छे से सोच लें।
शनि नक्षत्र के बुरे प्रभाव से बचने का टोटका
जिन राशि पर शनि नक्षत्र का अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है उनकी तो बल्ले-बल्ले है, लेकिन जिनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं वो ये एक उपाय करें। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनि देव के सरसों का तेल चढ़ाएं, कोवों को रोटी खिलाएं और जरुरतमंदो को कपड़े, तेल व भोजन का दान करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
