Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Shani Trikon Rajyog: शनि जयंती के 15 दिन बाद इन राशियों का बदल जाएगा जीवन, नोटों की होगी बरसात
ग्रहों के परिवार में शनिदेव को शक्तिशाली ग्रह माना गया है। इन्हें इनकी क्रूरता के लिए भी जाना जाता है क्योंकि जिस जातक पर शनि महाराज की टेढ़ी नजर पड़ती है वह जीवन में कई तरह के कष्ट भोगता है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि शनि सबसे प्रभावकारी ग्रह तो है मगर यह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह भी है। जी हां, शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में ढाई साल का वक्त लग जाता है।

इसी साल 17 जनवरी को शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर गए थे। अब 17 जून को वो कुंभ राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। वो 4 नवंबर तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। कर्म के देवता शनि के वक्री स्थिति में जाने से केंद्रीय त्रिकोण राजयोग का निर्माण होने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र में यह एक शुभ और भाग्यशाली राजयोग है। आइये जानते हैं 17 जून को शनि देव के वक्री होने से बनने वाले शनि त्रिकोण राजयोग का लाभ किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
शनि ग्रह के वक्री अवस्था में जाने से वृषभ राशि के जातकों को हितकारी परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं या नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में मान सम्मान मिलेगा। आय में इजाफा हो सकता है। करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। आपके जीवन में सुख की बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों के बीच एकता रहेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
मिथुन राशि
शनि त्रिकोण राजयोग का शुभ परिणाम मिथुन राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले आप ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी ड्रीम जॉब मिल सकती है। इस दौरान यात्रा का योग भी बन रहा है। यह लंबी दूरी का सफर होगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप फल की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि
शनि ग्रह के कुंभ राशि में वक्री अवस्था में जाने के बाद बनने वाले शनि त्रिकोण राजयोग का शानदार परिणाम सिंह राशि के लोगों को प्राप्त होगा। यह योग आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से कर रहे प्रयासों का सकारात्मक फल आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ होगा। आपकी आय में इजाफा तो होगा ही, साथ ही आप पैसा बचाने में भी सफल रहेंगे। सेहत की बात करें तो यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे तो अब उससे आपको राहत मिल सकती है।
.
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications