Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Lakshmi Yog 2023: अगले एक महीने तक इन जातकों पर होगी पैसों की बरसात, सोने की तरह चमकेगा भाग्य
आम दिनचर्या में हम शायद ही कभी ग्रह-नक्षत्रों के बारे में सोचते हों। मगर ज्योतिष शास्त्र में रूचि रखने वाले लोग इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि ग्रहों की चाल और स्थान में परिवर्तन का लोगों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है।
ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का भी निर्माण होता रहता है। आपको बता दें कि शुक्र देव ने मई महीने के अंत में कर्क राशि में प्रवेश किया था।

शुक्र देव के कर्क राशि में पहुंचने से लक्ष्मी योग का निर्माण हुआ है। जुलाई की 7 तारीख तक यह योग बना रहेगा और कुछ सौभाग्यशाली राशियों को इसका लाभ मिलता रहेगा। गौरतलब है कि जिस जातक की कुंडली में लक्ष्मी योग का निर्माण होता है, उसे धन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शुक्र गोचर से बने लक्ष्मी योग का लाभ किन लकी राशियों को मिलने वाला है।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को लक्ष्मी योग से बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आय के नए साधन मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा का योग बन रहा है। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कन्या राशि:
शुक्र गोचर से बने लक्ष्मी योग का लाभ कन्या राशि के जातकों को प्राप्त होगा। इस एक माह की अवधि में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप कर्ज से मुक्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। लंबे समय से अटका हुआ काम बन पड़ेगा। इस अवधि में आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
मकर राशि:
7 जुलाई तक बने लक्ष्मी योग का लाभ मकर राशि के जातकों को प्राप्त होगा। आपके लिए ये अवधि शानदार रहेगी। इस दौरान धन की आवक बेहिसाब रहेगी और इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस राशि के व्यापारी मुनाफा कमा सकेंगे। जीवनसाथी की तरफ से भी आर्थिक मदद मिलेगी। आप इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
