Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Shukra Gochar: शुक्र ने किया भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी; जानें अपना भाग्य
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है। जब शुक्र अपने ही नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति और शुभता कई गुना बढ़ जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 6 अप्रैल 2026 को रात 01:04 बजे शुक्र देव अश्विनी नक्षत्र से निकलकर 'भरणी नक्षत्र' में प्रवेश कर चुके हैं।भरणी नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र का स्व-नक्षत्र में आना एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ घटना है।
इस दौरान शुक्र अपनी पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ जातकों को भौतिक सुख और आर्थिक मजबूती प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं, शुक्र का यह 'वैभवकारी' गोचर किन 3 राशियों की किस्मत पलटने वाला है।

1. वृषभ राशि (Taurus)
स्वामी का साथ, मिलेगा छप्परफाड़ धनवृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक पक्ष की दृष्टिसे आपकी वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
करियर की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए बड़ा मुनाफा कमाने का यह श्रेष्ठ समय है। वहीं पर्सनल लाइफ में सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं पर खर्च करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपका आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा।
2. सिंह राशि (Leo)
भाग्य का उदय और करियर में ऊंची उड़ानसिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। यदि आप विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं परिवार में खुशहाली रहेगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से भरे रहने के कारण आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।
3. मकर राशि (Capricorn)
सुख-समृद्धि और संपत्ति का महालाभमकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का भरणी नक्षत्र में जाना भौतिक सुखों की बरसात करेगा। निवेश से तगड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई व बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। निजी जीवन में भी आपकी बल्ले-बल्ले होने वाली है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और घर में शांति का माहौल रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुक्र को और भी मजबूत करने के उपाय
12 में से 3 राशियों के बारे में तो आपको बता ही दिया है जिनके लिए शुक्र का गोचर अच्छा साबित होगा लेकिन आपकी राशि इन 3 में शामिल नहीं है, तो घबराएं नहीं। शुक्र देव की कृपा पाने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।
1. प्रत्येक शुक्रवार को सफेद वस्तुओं (जैसे चावल, दूध या चीनी) का दान करें।
2. शुक्र मंत्र का जाप करें:$$ॐ शुं शुक्राय नमः॥$$लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी होता है।
3. मां संतोषी का व्रत रखें और कन्याओं को भोजन करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
