Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल
Akshaya Tritiya Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं वाला ग्रह माना जाता है। जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है वो अच्छा भो होता है और बुरा भी। 19 अप्रैल को शुक्र का अपनी राशि यानी वृषभ में गोचर होने जा रहा है। जान लें कि शुक्र का अपनी ही राशि में प्रवेश करना एक अत्यंत शक्तिशाली 'मालव्य राजयोग' का निर्माण करेगा।
खास बात ये है कि इस दिन अक्षय तृतीया भी पड़ रही है। आइए ये जान लेते हैं कि शुक्र का गोचर कौनसी 6 राशियों की किस्मत को चमका सकता है जो मालामाल हो सकती है। साथ में मालव्य राजयोग के बारे में भी जान लेते हैं।

क्या होता है मालव्य राजयोग?
ज्योतिष के अनुसार, पंचमहापुरुष योगों में से एक 'मालव्य योग' का बनना किसी वरदान से कम नहीं माना जाता जो शुक्र द्वारा निर्मित होता है। जानकारों के अनुसार ये योग तब बनता है जब शुक्र का गोचर अपनी राशि यानी वृषभ और तुला में होता है या भी उच्च राशी यानी मीन से होकर कुंडली केंद्र 1,4,7 या 10 के भाव में स्थित होता है। 19 अप्रैल की दोपहर से शुरू होने वाला यह गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है। आइए जानते हैं किन 6 राशियों पर बरसेगी शुक्र देव की विशेष कृपा।
1. वृषभ राशि (Taurus)
शुक्र का गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में हो रहा है। यह समय आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण लेकर आएगा। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे।
2. कर्क राशि (Cancer)
आपकी राशि के 11वें घर में जो लाभ का भाव होता है में शुक्र का गोचर होगा। यह स्थान धन और इच्छा पूर्ति का माना जाता है। ये गोचर आपके लिए बड़ा फेरबदल लेकर आएगा। व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ोत्तरी की खुशखबरी मिल सकती है।
3. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर नवम भाव में होगा जो भाग्य का घर होता है। गोचर का उनकी राशि पर अच्छा असर पड़ेगा और जो काम काफी समय से किस्मत की वजह से रुके थे, वे अब चल पड़ेंगे। तीर्थ यात्रा या विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
4. वृश्चिक राशि (Scorpio)
शुक्र आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। यह भाव विवाह और पार्टनरशिप का प्रतिनिधित्व करता है। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के पक्के प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ होगा।
5. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। जो उनके लिए अच्छा साबित होगा। इस राशि के छात्रों के लिए यह समय स्वर्णिम है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।
6. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि में शुक्र का गोचर चौथे भाव में होगा जो सुख का भाव है। इस गोचर से आपका नया घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति बढ़ेगी और माता के साथ संबंधों में सुधार होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
