Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Shukra Gochar 2023: जुलाई में शुक्र देव का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा पूरा महीना
Shukra Gochar July 2023: ग्रहों की एक विशेषता होती है कि वो हमेशा गतिमान रहते हैं। कुछ बहुत तेजी से चलते हैं, तो कुछ बहुत धीमा। अपनी चाल के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में पहुंच जाते हैं।
इसी गुण का पालन करते हुए जल्द ही शुक्र देव भी अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र ग्रह 7 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि कौन सी वो 3 लकी राशियां हैं जिन्हें शुक्र गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि:

शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश करना मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। इस राशि के अविवाहित जातकों को शादी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों को बिजनेस में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति भी अनुकूल रहेगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा।
सिंह राशि:

शुक्र देव का प्रवेश सिंह राशि में ही होने जा रहा है। सिंह राशि के जातकों को इसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा। इस अवधि में लोग आपकी पर्सनालिटी से काफी प्रभावित होंगे। दफ्तर में भी आपको काम करने का अनुकूल माहौल मिलेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विवाहित जातकों के जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आप एक साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
धनु राशि:

शुक्र देव के गोचर का लाभ धनु राशि के जातकों को भी मिलेगा। आप पर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा का योग बनता नजर आ रहा है। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर परिवार के साथ जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, उन्हें इस अवधि में कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
