Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
आज दिखेगा 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला सुपरमून, जानें साल 2025 का आखिरी कोल्डमून कब और कैसे देखें?
Cold Moon Full Moon 2025: आज का आसमान बेहद खास होने वाला है, क्योंकि आज दिखाई देगा साल 2025 का आखिरी 'कोल्ड सुपरमून' जो सामान्य चंद्रमा की तुलना में 14% बड़ा और लगभग 30% ज्यादा चमकीला होगा। यह दृश्य न सिर्फ खगोलीय दृष्टि से अद्भुत है, बल्कि लोगों के दिलों को रोमांच और आश्चर्य से भर देने वाला भी है। चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आकर अपनी पूरी चमक बिखेरने वाला है, जिसे दुनिया भर के खगोल विज्ञान प्रेमी देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यदि आप रात के आसमान और खगोलीय घटनाओं के प्रेमी हैं, तो इस नजारे को बिल्कुल मिस न करें।
चांद द्वारा दिखाई देने वाली आज की चमक सिर्फ एक साधारण पूर्णिमा नहीं है, बल्कि एक सुपरमून इवेंट है। जब चंद्रमा अपने कक्ष में घूमते हुए पृथ्वी के सबसे पास आता है, तो उसका आकार सामान्य से बड़ा और रोशनी अधिक दिखाई देती है। साल 2025 का आखिरी कोल्डमून ठीक यही क्षण लेकर आया है। आइए जान लेके हैं ये क्यों कहलाता है कोल्डमून और कब, कैसे देखें ये शानदार नजारा?

क्यों कहलाता है कोल्डमून?
दिसंबर-जनवरी में पड़ने वाले पूर्णिमा के चांद को पश्चिमी परंपराओं में कोल्डमून (Cold Moon) कहा जाता है। यह सर्दियों के शुरुआती दौर से जुड़ा हुआ है और प्राचीन वैज्ञानिक मान्यताओं में इसे ठंड के आगमन का संकेत भी माना जाता है। ऐसे में आज यानी 4 दिसंबर को दिखने वाले इस अद्भुत नजारे को कोल्डमून कहा जाता है।
क्यों अद्भुत होगा आज का नजारा?
आज का नजारा बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि आज अन्य दिनों से बहुत अधिक बड़ा और बहुत चमकीला चांद नजर आने वाला है। बता दें कि आज कि 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला चांद दिखने वाला है जो एक्साइटमेंट का केंद्र बना हुआ है। साफ आसमान में यह दृश्य अत्यंत सुंदर नजर आएगा जिसे आप आसानी से देख सकते हैं।
कब और किस समय देखें?
कोल्डमून के बारे में इतनी बातें तो कर ली हैं अब जान लेते हैं कि भारत में कब और कहां और कितने बजे देख सकते हैं सुपरमून का अद्भुत नजारा। बता दें कि 4 दिसंबर 2025, गुरुवार को सुपरमून देखने को मिलेगा। लंदन और एडिनबर्ग जैसे देशों में सुपरमून का नजारा दोपहर और शाम के समय दिखने लगेगा। वहीं भारत में भी इस नजारे को सूर्यास्त के बाद देखा जा सकता है। मगर कुछ जगहों पर आसमान में धूंध और कोहरे की वजह से ये नजारा देखने को नहीं मिलेगा या फिर यूं कहें कि ये नजारा उतना अद्भुत नहीं दिखेगा।
कैसे देखें और बेहतरीन दृश्य के लिए टिप्स
आसमान जितना साफ होगा, दृश्य उतना शानदार मिलेगा।
रोशनी से दूर ओपन एरिया या खुले मैदान में जाएं।
कैमरा व मोबाइल फोटोग्राफी के लिए जूम + ट्राइपॉड उपयोग करने पर बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
फोटो में और डिटेल्स के लिए नाइट स्काई मोड ऑन करें।

धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी समझें
आज की रात रोमांच और अद्भुत चमक से भरी होगी। चाहे आप वैज्ञानिक दृष्टि से रुचि रखते हों, ज्योतिष में विश्वास रखते हों या बस खूबसूरत आसमान देखना पसंद करते हों इस शानदार सुपरमून को बिलकुल मिस न करें। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो सुपरमून की रात को सौभाग्य की रात कहा जाता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो ये एक खगोलीय घटना है जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूरज तीनों लगभग एक सीध में आ जाते हैं। यह घटना खगोलीय गणना और शोध के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications