Latest Updates
-
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना
आज लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, आचार्य दीपक दूबे से जानें मेष से मीन तक का हाल
Solar Eclipse Horoscope 2026: आज यानी 17 फरवरी 2016, दिन मगंलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका असर पूरे विश्व और सभी राशियों पर पड़ेगा। अब आप ये तो मानगें ही न कि सूर्य तो सभी के एक हैं और साल भी सूर्य का है तो ऐसे में राशियों पर प्रभाव पड़ना आम बात है। मगर खास बात ये है कि किस राशि पर अच्छा असर पड़ेगा और किस राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब ये तो आप जानते ही हैं कि ग्रहण चाहे कोई भी हो उसका राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। भारतीय ज्योतिष और खगोल विज्ञान के अनुसार, ग्रहण की घटना महज एक खगोलीय दृश्य नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मांडीय ऊर्जा में होने वाला एक बड़ा बदलाव है। ज्योतिषविदों के अनुसार, जब सूर्य देव पर ग्रहण लगता है, तो मानवीय जीवन के आत्मबल, करियर और स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ता है।
इस बार का ग्रहण कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आने वाले 15 से 30 दिनों तक बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों दीपक दूबे की गणना के अनुसार जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन, धन और सेहत पर इस सूर्य ग्रहण का क्या और कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ग्रहण एकादश भाव में लग रहा है। हालांकि आय स्थान पर क्रुर ग्रहों का बैठना अच्छा माना जाता है लेकिन यहां कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं है तो आप आय के मामले में सतर्क रहें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। जब ग्रहण लगेगा तो चंद्रमा, शुक्र, बुध, चंद्रमा और राहू सभी एकादश में भाव में होंगे जिसका असर आमदनी पर पड़ता है। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
वृषभ राशि
आचार्य दीपक दूबे ने बताया कि वृषभ राशि वालों के दशम भाव में ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण आपके माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। साथ ही इस राशि वालों के नौकरी और कार्य पर भी इस ग्रहण का बुरा असर पड़ता नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में भी परेशानी आ सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों भाग्य स्थान पर ग्रहण लग रहा है। इसके असर से करीबी लोगों से मनमुटाव हो सकता है और भाग्य पक्ष में भी रुकावट आ सकती है। इसके अलावा पैतृक धन-संपत्ति का कोई विवाद है तो उसमें भी कठिनाई आ सकती है। धन हानि का भी योग बन रहा है। ये ग्रहण आपके आत्मबल को कमजोर कर सकता है तो ऐसे में जरूरी है कि आप भाग्य भरोसे न रहें बल्कि परिश्रम पर ध्यान दें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आने वाला सूर्य ग्रहण स्वास्थ्य की दृष्टि से बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हो सकता है कि हेल्थ खराब होने की वजह से सेविंग प्रभावित हो। आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं और किसी से वाद-विवाद से भी बचें और अग्नि व किसी यात्रा से बचें तो अच्छा रहेगा। धन के मामले में आप सोच-समझकर फैसले लें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की राशि में ही ग्रहण लग रहा है। ये ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम लेकर नहीं आ रहा है। इस राशि के लोगों को वाद-विवाद से बचकर रहना है और अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना है। इस बात का खास ध्यान रखें कि ग्रहण लगने के 15 दिन पहले से और 15 दिन बाद तक किसी भी नए काम में हाथ नहीं डालना है। वैवाहिक जीवन में भी कठिनाई देखने को मिल सकती है।
कन्या राशि
अब बात कर लेते हैं कन्या राशि वालों की तो उनके छठे भाव में ग्रहण लगने जा रहा है। 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए कुछ हद तक ठीक रह सकता है लेकिन उन्हें भी अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ेगा। वहीं आय पर भी कुछ असर पड़ सकता है और यात्रा करे से बचें। अच्छी बात ये है कि आपके शत्रु समाप्त होंगे।

तुला राशि
अब बारी आती है तुला राशि वालों की जिनके पंचम भाव में ग्रहण लग रहा है। ऐस में अगर किसी महिला की तुला राशि है और वो गर्भवती हैं तो उन्हें खास ध्यान देने की आवश्यकता है वरना कोई नुकसान भी हो सकता है। जरूरी है कि भगवान का नाम लेकर दिन की शुरुआत करें और सूर्य की किरणों से बचें। ये ग्रहण छात्रों के लिए अच्छा नहीं है और आय भी बाधित हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के चतुर्थ भाव में ग्रहण लग रहा है जो उनके पारिवारिक जीवन में कष्ट पैदा कर सकता है। इस राशि वालों की माताओं के स्वास्थ्य के लिए ये ग्रहण ठीक नहीं है। इसके अलावा आने वाले एक महीने तक किसी भी तरह की संपत्ति और पैसों के लेन-देने से बचें। वाहन दुर्घटना होने के संकेत दिख रहे हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के तीसरे भाव में ये ग्रहण लग रहा है तो ऐसे ये भाई-बहनों के लिए कष्टकारी हो सकता है। करीबी लोगों से धोखा मिल सकता है। भाग्य भरोसे कोई काम न करें
मकर राशि
बात कर लेते हैं मकर राशि की जिनके दूसरे भाव में ये ग्रहण लग रहा है। ग्रहण आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्तन्न करेगा और धन हानि के भी योग दिखाई दे रहे हैं। किसी भी तरह के बड़े फैसले लेने से बचें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लग्न में ही ये ग्रहण लग रहा है जिससे उन्हें चोट लगने के आसार बढ़ गए हैं। पिता के साथ मतभेद हो सकता है तो इससे बचें। आत्मबल कमजोर हो सकता है। इस राशि वालों के लिए खास सलाह है कि सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं और ऐसे खान-पान से बचें जो गैस या एसिडीटी करता हो। कोई भी बड़ा निर्णय न लें।
मीन राशि
अंत में बात कर लेते हैं मीन राशि वालों की जिनके द्वादश भाव में ये ग्रहण लग रहा है। ऐसे में जरूरी है कि व्यर्थ के धन खर्च से बचें। आने वाले एक महीने तक खास तौर पर सूर्य ग्रहण वाले दिन कोई लंबी यात्रा न करें। मान-प्रतिष्ठा का हनन हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications