Latest Updates
-
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल
Surya Grahan 2026 Impact On Rashifal: 17 फरवरी दिन मंगलवार को साल 2026 का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। कुछ ही घंटों में इसकी शुरुआत हो जाएगी। हालांकि भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका असर सभी राशियों पर जरूर पड़ेगा। खगोलीय और ज्योतिषीय घटनाओं के लिहाज से बहुत हलचल भरी होने वाली है। जी हां, साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगने जा रहा है इसके अलावा इस दिन पंचक काल भी लग रहा है और मंगल का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। ऐसे में आज का सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए मुश्किलें लेकर आ सकता है।
ज्योतिषियों की मानें तो यह ग्रहण 'शनि की राशि' कुंभ में लगने के कारण कुछ विशेष राशियों के लिए अग्निपरीक्षा जैसा साबित हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन सी 3 राशियां हैं जिनकी परेशानी बढ़ सकती है और इस बार का सूर्य ग्रहण क्यों है खास...

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण
सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? बता दें कि साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। मगर इस दौरान आपको कुछ खास तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को।
क्यों खास है यह ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह कुंभ राशि में लगने जा रहा है। खास बात यह है कि ग्रहण के समय कुंभ राशि में सूर्य के साथ बुध और शुक्र भी मौजूद रहेंगे। ग्रहों का यह जमावड़ा मानसिक भ्रम और उथल-पुथल की स्थिति पैदा कर सकता है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ब्रह्मांडीय ऊर्जा में होने वाले बदलावों का असर हर व्यक्ति की राशि पर जरूर पड़ेगा।
इन 3 राशियों के लिए शुरू हो सकता है कठिन समय
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव अगले 15 दिनों तक बना रहता है। ऐसे में निम्नलिखित तीन राशियों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है:
1. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण किसी चुनौती से कम नहीं है। इस अवधि में आपको शारीरिक थकान और बेवजह का मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। आपको वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इस बात का ध्यान रखें कि ग्रहण के बाद कम से कम एक हफ्ते तक कोई भी बड़ा निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला न लें और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

2. सिंह राशि (Leo)
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए सूर्य को लगने वाला ग्रहण इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास को डिगा सकता है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद से बचें और नई पार्टनरशिप शुरू करने से पहले दस बार सोचें। भावनाओं में बहकर कोई भी कानूनी या व्यापारिक दस्तावेज साइन न करें।
3. कुंभ राशि (Aquarius)
चूंकि यह ग्रहण कुंभ राशि में ही लग रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा। बुध और शुक्र की उपस्थिति आपके विचारों में भटकाव पैदा कर सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक लेन-देन में धोखा मिलने की संभावना है। शारीरिक कष्ट या सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही इस दौरान योग और ध्यान का सहारा लें। कोई भी नया काम शुरू करने के बजाय, पुराने अधूरे कामों को निपटाने पर ध्यान दें।
ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?
भले ही सूतक काल न हो, लेकिन नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष विद्वान कुछ उपाय बताते हैं-
मंत्र जाप: ग्रहण के दौरान 'ॐ सूर्याय नमः' या महामृत्युंजय मंत्र का मानसिक जाप करें।
दान: ग्रहण समाप्त होने के बाद गरीबों को सफेद वस्तु जैसे चावल या चीनी का दान करना शुभ होता है।
संयम: इस अवधि में क्रोध और विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications