Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी
India vs New Zealand T20 World Cup Final Prediction: इंग्लैंड को सेमीफाइनल में धूल चटाने के बाद टीम इंडिया अब 'विश्व विजेता' बनने से सिर्फ एक कदम दूर है। 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब सूर्यकुमार यादव की पलटन न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी, तो करोड़ों भारतीयों की दुआएं उनके साथ होंगी। लेकिन क्या सितारे भी भारत के पक्ष में हैं?
मशहूर एस्ट्रोलॉजर डॉ. वाई राखी ने इस फाइनल मुकाबले को लेकर जो भविष्यवाणी की है, उसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। डॉ. राखी के अनुसार, भारत की कुंडली में ग्रहों की एक ऐसी चाल चल रही है जो खेल के मैदान में चमत्कार कर सकती है। आइए जानते हैं, क्या इस रविवार फिर से टी-20 वर्ल्डकप में नीली जर्सी का जलवा बिखरेगा?

क्या भारत बनेगा विश्व विजेता? (IND vs NZ Final)
डॉ. वाई राखी के ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, भारत इस समय मंगल की महादशा से गुजर रहा है, जो खेल और साहस का प्रतीक माना जाता है। वहीं, राहु की अंतर्दशा टीम को अचानक मिलने वाली बड़ी सफलता की ओर इशारा करती है। डॉ. राखी का मानना है कि फाइनल के दिन चंद्रमा की स्थिति टीम इंडिया के लिए राजयोग बना रही है। उनकी गणना के अनुसार, भारत के जीतने के अवसर 50% से भी अधिक हैं, क्योंकि कीवी टीम के सितारों पर इस समय शनि की ढैय्या का मानसिक दबाव देखा जा सकता है।
क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम बन सकता है हार का कारण?
फैंस के मन में एक डर स्टेडियम का इतिहास भी है। अहमदाबाद का यह विशाल मैदान भारत के लिए मिश्रित यादें लेकर आता है। 2023 का दर्द तो आपको याद ही होगा जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हुआ था। इसी मैदान पर भारत को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। आंकड़ों की बात करें तो भारत ने यहां अपने पिछले 10 टी20 मैचों में से 7 जीते हैं, लेकिन बड़े फाइनल मैचों में यहां का दबाव अक्सर टीम इंडिया पर भारी पड़ा है।
पिच का दबाव भी है कारण
एक और कारण है जो इंडिया की हार की वजह बन सकता है। काली मिट्टी की यह पिच दूसरी पारी में धीमी हो जाती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टॉस हारना भारत के लिए बॉलिंग करना खतरा बन सकता है?
वो 5 खिलाड़ी, जो हैं टीम इंडिया के 'ट्रंप कार्ड'
नीचे अब उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से ही टीम इंडिया फाइनल मैच खेल पा रही है।
संजू सैमसन: हर पारी में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से संजू ने टीम को फाइनल की चौखट पर ला दिया है। अब उनका लकी नंबर फाइनल में उनके बल्ले से रनों की बरसात करवा सकता है।
जसप्रीत बुमराह: बुमराह की कुंडली में 'शनि' की मजबूत स्थिति उन्हें डेथ ओवर्स का निर्विवाद राजा बनाती है।
हार्दिक पांड्या: ऑलराउंडर प्रदर्शन से हार्दिक मैच का रुख पलटने की ताकत रखते हैं।
अक्षर पटेल: स्पिन की मददगार पिच पर अक्षर की फिरकी कीवियों को उलझा सकती है।
शिवम दूबे: मध्यक्रम में दूबे के लंबे छक्के भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम होंगे।
क्या फिर आएगा वर्ल्ड कप?
डॉ. वाई राखी की मानें तो 2026 का यह साल टीम इंडिया के लिए 'स्वर्ण युग' की शुरुआत है। यदि भारतीय खिलाड़ी मानसिक रूप से स्टेडियम के इतिहास के डर को पीछे छोड़ दें, तो ज्योतिषीय गणना के अनुसार 8 मार्च की रात भारत में दिवाली जैसी होगी। यानी भारत के 50% से ज्यादा चांस जीतने के हैं।
करें ये खास उपाय
एस्ट्रोलोजर वाई राखी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही चंद्र ग्रहण हटा है जो मन का कारक होता है। ऐसे में कहीं न कहीं कुछ ऐसा हो जाता है जो लोगों का दिल तोड़ देता है। अब देखा जाए तो सबसे ज्यादा भारतीय क्रिकेट प्रेमी हैं और अगर आप चाहते हैं कि भारत मैच जीते तो एक उपाय वाई राखी ने बताया है।
उन्होंने कहा कि आज से ही 9 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चालू कर दो जब तक की मैच खत्म न हो जाए, क्योंकि अब हनुमान जी ही लाज रखेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।
उत्तर: डॉ. राखी ने क्रिकेट प्रेमियों को सकारात्मक ऊर्जा के लिए आज से ही रोजाना 9 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी है।



Click it and Unblock the Notifications
