Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
T20 World Cup में टीम इंडिया की होगी जीत या हार? सुमित आचार्य की बड़ी भविष्यवाणी
T20 World Cup Winning Prediction: 7 फरवरी 2026 से T-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है और इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच चरम पर है। सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को है तो भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर जो 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फेमस ज्योतिषाचार्य सुमित आचार्य की एक भविष्यवाणी वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने बताया है कि इस बार भारत की जीत होगी या हार। ज्योतिष और अध्यात्म की दुनिया के चर्चित नाम सुमित आचार्य, वही हैं जिन्होंने अजित पवार के निधन से 25 दिन पहले ही विमान दुर्घटना की भविष्यवाणी कर दी थी। अब टीम इंडिया की किस्मत का रिपोर्ट कार्ड लेकर सामने आए हैं।
करोड़ों भारतीय फैंस के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या इस बार ट्रॉफी घर आएगी या नहीं? अब सुमित आचार्य के ताजा खुलासे ने न केवल फैंस बल्कि क्रिकेट पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि Boldsky ऐसी किसी तरह की भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता है जो भी जानकारी दी जा रही है वो सुमित आचार्य की प्रीडिक्शन पर आधारित है। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि जानते हैं क्या कहते हैं टीम इंडिया के सितारे...

क्या भारत जीतेगा या हारेगा
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का जज्बा बुलंद है। हर कोई मैच को लेकर उत्साहित है और उम्मीद कर रहा है कि नए साल की शुरुआत में ही ट्रॉफी घर आ जाए। इसी बीच सोशल मीडिया पर फेमस ज्योतिषाचार्य सुमित आचार्य की एक भविष्यवाणी वायरल हो रही है जिसे जानते ही क्रिकेट प्रेमियों के होश उड़ जाएंगे। उन्होंने खुलासा किया है कि इस मैच में भारत की जीत होगी या हार? ज्योतिषाचार्य के द्वारा किए गए दावे के अनुसार, टी-20 वर्ल्डकप में भारत की हार होगी।
कब की गई है भविष्यवाणी
बता दें कि अक्टुबर साल 2025 में ही सुमित आचार्य ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत व हार को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने ये भी दावा किया है कि वो अपनी सारी भविष्यवाणियां अखबार में छपवा देते हैं और वो सच भी साबित होती हैं। जैसे ही ज्योतिषाचार्य का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो क्रिकेट प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। हालांकि सभी दुआ यही कर रहे हैं कि ये भविष्यवाणी गलत साबित हो। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि उनके द्वारा की गई भविष्यवाणी सच साबित होगी या फिर इंडिया के नाम होगी चमचमाती ट्रॉफी।
कब है T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल?
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को हो चुका है और इसका सेमी फाइनल 4 मार्च और 5 मार्च को होगा। वहीं जिसका सभी को इंतजार है यानी फाइनल मैच को तो वो 8 मार्च को होगा। अब भविष्यवाणी ने सभी की परेशानी को तो बढ़ा दिया है लेकिन रोमांच तो कम होने से रहा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
