Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ajit Pawar Death Prediction: 25 दिन पहले हो गई थी अजित पवार की मौत की भविष्यवाणी? जानें वायरल वीडियो का सच
Ajit Pawar Death Prediction Video Viral: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 28 जनवरी 2026 का दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में जान चली गई। लेकिन इस त्रासदी के बीच सोशल मीडिया पर एक ज्योतिष का वीडियो 'आग' की तरह फैल रहा है। दावा किया जा रहा है कि ज्योतिषी ने करीब 25 दिन पहले ही भारत में एक बड़े विमान हादसे की चेतावनी दी थी। लोग अब इस वीडियो को अजित पवार की मौत से जोड़कर देख रहे हैं।
क्या यह महज एक इत्तेफाक है या वाकई सितारों की चाल ने पहले ही संकेत दे दिए थे? आइए जानते हैं इस वायरल दावे के पीछे की पूरी हकीकत। आपको दिखाते हैं ज्योतिष सुमित आचार्य जी महाराज का वो वीडियो जिसमें उन्होंने साफ-साफ कहा था कि सभी लोग अपनी 28 जनवरी से 23 फरवरी तक की हवाई यात्रा की टिकट कैंसिल करवा लें।

अजित पवार के निधन से देश शोक में
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार जिन्हें लोग प्यार से 'दादा' कहते थे का 28 जनवरी 2026 को एक विमान हादसे में निधन हो गया है। इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बारामती के राजा कहे जाने वाले अजित पवार के निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके चाहने वाले और बारामती के लोग सदमे में हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि 25 दिन पहले ही अजित पवार के निधन की या यूं कहें कि विमान हादसे की भविष्यवाणी हो गई थी।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम और एक्स पर ज्योतिष सुमित आचार्य जी महाराज का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। यह वीडियो जनवरी 2026 की शुरुआत का बताया जा रहा है। वीडियो में ज्योतिषी को यह कहते सुना जा सकता है किआप देख लेना, भारत में 28 जनवरी से लेकर 23 फरवरी तक की सारी हवाई यात्रा की टिकट कैंसिल करवा दें। ये नॉर्थ ईस्ट में उड़ने वाली फ्लाइट होगी जो हादसे का शिकार हो जाएगी। मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं और यह सच होगा... मेरा काम है बताना, अब आप इसे रोक लीजिए।
पहले भी सच हुई है आचार्य की भविष्यवाणी
ऐसा पहली बार नहीं है कि सुमित आचार्य जी महाराज की भविष्यवाणी सच साबित हुई हो। इससे पहले भी उन्होंने ऐसी कई भविष्यवाणियां की हैं जो सच साबित हुई है। उदाहरण के लिए अहमदाबाद विमान हादसे से लेकर पाकिस्तान भारत के अटैक तक की भविष्यवाणी सुमित आचार्य जी महाराज कर चुके हैं। ऐसे में आपको आगे भी सावधान रहने की जरूरत है।
भविष्यवाणी और हादसे का 'कनेक्शन'
अजित पवार का विमान (Learjet 45) बुधवार, 28 जनवरी 2026 को सुबह करीब 8:45 बजे बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ। भविष्यवाणी में जनवरी लास्ट से फरवरी लास्ट तक की बात कही गई थी और उसी अनुसार 28 जनवरी को ही ये दर्दनाक हादसा हुआ है। ऐसे में ज्योतिषी ने सामान्य रूप से 'विमान हादसे' की बात की थी, लेकिन अजित पवार जैसे कद्दावर नेता की मौत ने इस वीडियो को सनसनीखेज बना दिया। अब लोग उनकी भविष्यवाणी को इस हादसे से जोड़कर देख रहे हैं।
'घड़ी' से हुई पहचान
हादसा इतना भीषण था कि विमान गिरते ही आग का गोला बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार के शव की शिनाख्त उनकी कलाई पर बंधी घड़ी और कुर्ते के अंश से हुई। सोशल मीडिया पर लोग इसे एक विडंबना बता रहे हैं क्योंकि उनकी पार्टी (NCP) का चुनाव चिन्ह भी 'घड़ी' ही है। अजित पवार के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। पीएम मोदी, सीएम देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार सहित तमाम बड़े नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
