Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
10वीं तक की पढ़ाई और 6 बार ली डिप्टी CM की शपथ, कुछ ऐसा था अजित पवार का शाही लाइफस्टाइल
Ajit Pawar Education: कहते हैं कि सफलता के लिए बड़ी डिग्रियों की नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन की जरूरत होती है। महाराष्ट्र की राजनीति के 'पावर हाउस' अजित पवार (Ajit Pawar) इस बात की सबसे बड़ी मिसाल थे। बुधवार, 28 जनवरी 2026 की सुबह बारामती में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में 'दादा' का निधन हो गया, जिससे पूरे राज्य में शोक की लहर है।
कॉलेज ड्रॉपआउट होने के बावजूद अजित पवार ने 6 बार राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन है। कड़क स्वभाव और आलीशान जीवन जीने वाले अजित पवार का लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहा। आइए जानते हैं, 10वीं पास इस राजनेता ने कैसे खड़ा किया अरबों का साम्राज्य और कैसी थी उनकी शाही जिंदगी।

1. 10वीं के बाद छोड़ी थी पढ़ाई
अजित पवार का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता अनंतराव पवार फिल्म जगत से जुड़े थे, लेकिन अजित पवार की रुचि खेती और राजनीति में अधिक थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देवलाली के बोर्डिंग स्कूल से पूरी की, लेकिन 10वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। वे कॉलेज ड्रॉपआउट थे, लेकिन उनकी प्रशासनिक पकड़ इतनी मजबूत थी कि बड़े-बड़े IAS और IPS अधिकारी उनकी सुबह 6 बजे वाली क्लास से खौफ खाते थे।
2. 6 बार डिप्टी CM बनने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के इतिहास में इकलौते ऐसे नेता थे, जिन्होंने 6 अलग-अलग मौकों पर उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पहली बार 2010 में यह पद संभाला। इसके बाद 2012, 2019, 2019, 2023 और फिर 2024 में वे इस कुर्सी पर काबिज हुए। किताबी ज्ञान की कमी को उन्होंने अपने राजनीतिक कौशल और जमीनी पकड़ से पूरा किया।
3. लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों के आशियाने के थे मालिक
अजित पवार अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे, लेकिन उनका रहन-सहन किसी राजा से कम नहीं था। उनके पास टोयोटा कैमरी और होंडा सीआर-वी जैसी प्रीमियम कारों के अलावा खेती के लिए आधुनिक ट्रैक्टर और ट्रेलर भी थे। इसके अलावा बारामती से लेकर मुंबई तक उनके पास कुल 8 भव्य घर थे, जिनकी कीमत करोड़ों में है। पुणे में उनकी अपनी एक 11 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग भी है। 'दादा' खुद के 38 लाख के जेवर थे, जबकि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के पास 1.19 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के आभूषण हैं।
4. अनुशासन का दूसरा नाम थे 'दादा'
अजित पवार के शाही लाइफस्टाइल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनका अनुशासन था। वे रोजाना सुबह 5 बजे उठते थे और 6 बजे से ही अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर देते थे। वे अक्सर खुद गाड़ी चलाकर प्रोजेक्ट्स का मुआयना करने निकल जाते थे। उनका मानना था कि सत्ता का मतलब सिर्फ कुर्सी नहीं, बल्कि जनता के काम की रफ्तार है।
5. अरबों की संपत्ति और राजनीतिक साम्राज्य
2024 के हलफनामे के अनुसार, अजित पवार और उनके परिवार की कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपये से अधिक थी। बारामती से लेकर दिल्ली तक उनकी अचल संपत्ति का जाल फैला हुआ था। आज उनके निधन के साथ बारामती ने न केवल अपना सबसे रईस बेटा खोया है, बल्कि महाराष्ट्र ने अपना सबसे 'पावरफुल' प्रशासक भी खो दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
