Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
Palmistry: हाथों पर ऐसे निशान देते हैं खराब किस्मत का संकेत, जीवन में नहीं रहती सुख शांति
हाथों की रेखाओं में किस्मत से जुड़े कई राज छुपे होते है। व्यक्ति का सौभाग्य और दुर्भाग्य हथेली की लकीरों में ही होता है। हथेली पर कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो हमारी अच्छी किस्मत के बारे में बताती हैं तो वही कई लकीरे ऐसी भी होती हैं जिन्हें हमारी बदनसीबी के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
कुछ लोगों की हथेली पर कई टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसी लकीरें बेहद अशुभ होती हैं। यह रेखाएं मनुष्य के जीवन की तकलीफों की ओर इशारा करती हैं।

कहा जाता है कि यदि किसी के हाथ में ढेर सारी आड़ी तिरछी रेखाएं हैं तो ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इनके जीवन में हमेशा पैसों की कमी रहती है। इसके अलावा कई प्रयासों के बावजूद भी इन्हें करियर में सफलता नहीं मिल पाती है।
ऐसे लोगों को अक्सर सेहत से जुड़ी परेशानियां होती रहती है। कोई भी चीज इन्हें आसानी से नहीं मिलती है। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इनकी खराब किस्मत हमेशा इनके रास्ते में आती है और इन्हें ज्यादातर असफलता ही मिलती है।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि हथेली की ऐसी रेखाएं कहां स्थित हैं तो आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।
चिंता की लकीर होती है राहु रेखा
राहु रेखा मंगल पर्वत के निचले हिस्से से जीवन रेखा के साथ शुरू होती है। हर किसी की हथेली पर यह रेखा नहीं होती है। कहते हैं जिन लोगों की हथेली पर राहु रेखा होती है वह हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं। इसके अलावा उनके हर कार्य में बाधा आती है। वहीं कुछ लोगों के हाथ में अंगूठे के निचले हिस्से से शुरू होकर जीवन रेखा की तरफ कुछ लकीरें जाती हैं। इन रेखाओं को चिंता रेखा कहते हैं। हालांकि इस तरह की सभी रेखाएं अशुभ नहीं होती है। यदि किसी की हथेली पर जीवन रेखा को कई लकीरें पार कर रही हैं तो ऐसा व्यक्ति सेहत को लेकर हमेशा परेशान रहता है।
दुर्भाग्य का संकेत हैं टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर ढेर सारी टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं हैं जो दूसरी रेखाओं को काट रही हैं तो इसका अर्थ यह होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां लगी रहेगी। मानसिक रूप से ऐसे लोग काफी परेशान रहते हैं। इसके अलावा इनका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता है। ऐसे लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां होती है और यह हाइपरटेंशन का भी शिकार हो जाते हैं।
जब ऐसी हो विवाह की रेखा
हथेली पर विवाह की रेखा भी होती है। यदि यह रेखा कई शाखाओं में बटी तो ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा रहता है। यह कभी भी अपनी शादीशुदा जिंदगी का सुख नहीं उठा पाते हैं। जीवनसाथी के साथ इनका अलगाव भी हो जाता है। इनके रिश्ते में किसी न किसी कारणवश दूरियां बढ़ती रहती है।
शनि पर्वत पर क्रॉस
यदि हाथ में शनि पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह होता है तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा निशान व्यक्ति के दुर्भाग्य की ओर इशारा करता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में अपमान का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जीवन के आखिरी क्षणों में भी इन्हें खराब समय देखना पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
