Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Vastu Rules For Office Bag: ऑफिस बैग में भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना करियर में आ सकती है बाधा
Vastu Tips for Office: हर व्यक्ति जीवन में सुख-शांति और तरक्की चाहता है लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां तरक्की में बाधा बन जाती हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से नियम बताए गए हैं जिनकी अनदेखी करना मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र केवल घर के नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ऑफिस, कार्यस्थल और यहां तक कि आपके ऑफिस बैग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। छोटी-सी गलती भी आपके करियर, तरक्की और मानसिक शांति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
अक्सर लोग अनजाने में ही अपने ऑफिस बैग में ऐसी बहुत सी चीजें रख लेते हैं जो वास्तु की दृष्टि से सही नहीं हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऑफिस बैग में रखी जाने वाली चीजों का भी वास्तु के अनुसार चयन करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं वे कौन-सी चीजें हैं जिन्हें ऑफिस बैग में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपकी सफलता और प्रगति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं।

1. मेकअप और ज्वेलरी न रखें
महिलाएं अक्सर अपने ऑफिस बैग में मेकअप आइटम और ज्वेलरी रख लेती हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह अशुभ माना गया है। बता दें कि मेकअप और गहने शुक्र ग्रह से संबंधित होते हैं। जबकि ऑफिस और कार्यक्षेत्र पर बुध और मंगल का प्रभाव सर्वोपरि होता है। इन ग्रहों का टकराव करियर में अड़चन, निर्णयों में भ्रम और प्रगति में बाधा ला सकता है।
2. नेल कटर और नुकीली चीजें रखने से बचें
ऑफिस बैग में किसी भी तरह की नुकीली वस्तु रखना वास्तु दोष माना गया है। नेल कटर, छोटी कैंची और कोई भी नुकीली धातु की वस्तु, इन चीजों का संबंध काटने से होता है, जो प्रतीकात्मक रूप से अवसरों को काटने और काम में रुकावट पैदा करने का संकेत देती हैं।
3. टूथब्रश और कंघी
टूथब्रश, कंघी या इस तरह की व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी चीजें ऑफिस बैग में रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन वस्तुओं के बैग में होने से आसपास की ऊर्जा असंतुलित होती है और इससे ऑफिस के माहौल में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है।
4. परफ्यूम या डियोड्रेंट न रखें
महिलाएं और पुरुष अक्सर ऑफिस बैग में परफ्यूम या डियोड्रेंट रख लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये सब रखना ठीक नहीं माना गया है। इनमें मौजूद अल्कोहलिक तत्व मन को भटकाते हैं और व्यक्ति का ध्यान कार्य से हटाते हैं, जिससे करियर में धीरे-धीरे रुकावटें आने लगती हैं।
5. गंदे या पहने हुए कपड़े बिल्कुल न रखें
ऑफिस बैग में कभी भी गंदे कपड़े, पहने हुए मोजे, जूते के कवर या कोई उपयोग किए हुए वस्त्र नहीं रखने चाहिए। इनके कारण बैग में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो मानसिक तनाव, निर्णयों में गड़बड़ी और कार्य में अड़चनें पैदा करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
