Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु और उसकी दिशा को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि कुछ चीजों का गलत स्थान पर रखा जाना घर के वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। इसी कारण ड्रेसिंग टेबल को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार,ड्रेसिंग टेबल पर कुछ वस्तुएं रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें नकारात्मकता और अशुभता से जोड़कर देखा जाता है। आइए, जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में, जिन्हें वास्तु के अनुसार ड्रेसिंग टेबल पर नहीं रखना चाहिए -

1. टूटी हुई कंघी
वास्तु के अनुसार, टूटी या बेकार कंघी का उपयोग करने या इसे ड्रेसिंग टेबल पर रखने से बचना चाहिए। ऐसी वस्तुएं नकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती हैं, इसलिए इन्हें समय रहते बदल देना बेहतर माना जाता है।
2. टूटे या खराब गहने
ड्रेसिंग टेबल पर टूटे हुए गहने, एक्सेसरीज या अन्य खराब सामान रखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसी वस्तुएं सकारात्मक माहौल को प्रभावित कर सकती हैं।
3. टूटा हुआ शीशा
वास्तु शास्त्र में टूटे हुए शीशे को शुभ नहीं माना गया है। यदि ड्रेसिंग टेबल का शीशा या कोई छोटा शीशा टूट गया हो, तो उसे जल्द बदल दें क्योंकि यह घर की सकारत्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है।
4. खाली परफ्यूम की बोतलें
अक्सर लोग सुंदर दिखने वाली खाली परफ्यूम की बोतलों को सजावट के लिए संभालकर रख लेते हैं। हालांकि, वास्तु मान्यताओं में बेकार और अनुपयोगी वस्तुओं को लंबे समय तक संभालकर रखना उचित नहीं माना जाता। इससे जीवन में रुकावटें आने लगती हैं।
5. एक्सपायर या खराब हो चुके ब्यूटी प्रोडक्ट्स
पुराने, एक्सपायर या खराब हो चुके मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक संभालकर नहीं रखना चाहिए। खराब और एक्सपायर्ड चीजें घर में नेगेटिविटी को बढ़ावा देती हैं।
6. भगवान की मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्रेसिंग टेबल पर भगवान की फोटो या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा पूजा और श्रृंगार का सामन अलग-अलग ही रखना चाहिए।
7. सूखे या मुरझाए फूल
यदि ड्रेसिंग टेबल पर फूल रखे जाते हैं, तो उनके मुरझाने या सूखने के बाद उन्हें हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ताजगी और स्वच्छता को सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। इसलिए घर में हमेशा ताजे और खुशबूदार फूल ही रखने चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
