Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
एग्जाम से पहले बच्चे का नहीं लग रहा पढ़ाई में मन, आजमाएं ये 5 वास्तु टिप्स, मिलेगी सफलता
Vastu Tips For Study: एग्जाम बच्चों के आते हैं और टेंशन पेरेंट्स की बढ़ जाती है। जल्द ही कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। सबसे ज्यादा टेंशन को उन लोगों को हैं जिनके बच्चों के बोर्ड एग्जाम होने वाले हैं। अब ऐसे कौन से माता-पिता होंगे जो ये न चाहते हों कि उनके बच्चे एग्जाम में अच्छा स्कोर करें। मगर कई बार ऐसा हो नहीं पाता, हालांकि बच्चे पढ़ाई करते हैं लेकिन कई बार या तो उनका मन नहीं लगता या फिर याद ही नहीं होता है और याद होता है तो वो जल्दी भूल जाते हैं। कुछ बच्चे मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन उन्हें इसका फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में पेरेंट्स की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
क्या आप जानते हैं कि इस तरह की दिक्कतें कई बार गलत वास्तु की वजह से भी होती है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। अगर आपके बच्चे का मन भी पढ़ाई से भटक रहा है, तो ये 5 आसान वास्तु टिप्स उसके एकाग्रता (Concentration) और याददाश्त को बढ़ाने में जादुई भूमिका निभा सकते हैं। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि वो कौन से वास्तु टिप्स हैं जिन्हें फॉलो कर आप भी अपने बच्चे की एकग्रता बढ़ा सकते हैं और उनका पढ़ाई में मन लगता है।

1. सही दिशा का चुनाव (Correct Direction)
वास्तु के अनुसार, पढ़ाई के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा सबसे शुभ मानी गई है। पढ़ाई करते समय बच्चे का चेहरा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यह दिशा सूर्य और ज्ञान के देवता की मानी जाती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
2. स्टडी टेबल की सही स्थिति
स्टडी टेबल कभी भी दीवार से बिल्कुल सटकर नहीं होनी चाहिए। दीवार और टेबल के बीच थोड़ा गैप रखें। ध्यान रखें कि टेबल के ठीक सामने कोई खिड़की या खुला स्थान हो, तो बेहतर है। साथ ही, मेज पर बहुत अधिक किताबें बिखरी हुई न रखें, इससे मानसिक तनाव बढ़ता है।
3. कमरे की दीवारों का रंग (Wall Colors)
रंगों का हमारे मूड और दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। स्टडी रूम में गहरे या भड़कीले रंगों जैसे लाल, काला या गहरा नीला का प्रयोग न करें। एकाग्रता बढ़ाने के लिए कमरे में हल्का पीला, क्रीम, हल्का हरा या सफेद रंग करवाएं। ये रंग मन को शांत रखते हैं और ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं।
4. मां सरस्वती की मूर्ति या ग्लोब
वास्तु के अनुसार, बच्चों के स्टडी टेबल पर कुछ विशेष चीजें रखने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। बच्चे के स्टडी टेबल के उत्तर-पूर्व कोने में मां सरस्वती की एक छोटी प्रतिमा या चित्र लगाएं। इसके अलावा, टेबल पर एक क्रिस्टल ग्लोब रखना भी बहुत शुभ होता है, जो बच्चों के करियर में नए अवसर और ज्ञान को बढ़ाता है।
5. रोशनी और सफाई का ध्यान
अंधेरे या कम रोशनी वाले कमरे में पढ़ने से आलस और नकारात्मकता बढ़ती है। ऐस में ध्यान रखें कि आपके बच्चे की पढ़ाई के स्थान पर प्राकृतिक रोशनी धूप का आना बहुत जरूरी है। स्टडी टेबल पर लैंप को हमेशा टेबल के दक्षिण-पूर्व (South-East) कोने में रखें। साथ ही, कमरे के कोनों में कूड़ा या कबाड़ इकट्ठा न होने दें, क्योंकि यह राहु के प्रभाव को बढ़ाता है जो बुद्धि भ्रमित करता है।
एक खास बोनस टिप
बच्चे के कमरे में मोर पंख रखना भी वास्तु में बहुत प्रभावशाली माना गया है। इससे एकाग्रता बढ़ती है और बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
