Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Gift Tips: शादी की सालगिरह हो या जन्मदिन, भूलकर भी गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, वरना रिश्तों में आएगी दरार
Vastu Tips For Gifts: शादी की सालगिरह ( Wedding Anniversary) हो या जन्मदिन (Birthday) ये वो खास मौके होते हैं जो खुशियों और नई यादें बनाने के लिए होते हैं। इन अवसरों पर हम अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार देकर उनके प्रति अपना सम्मान और स्नेह प्रकट करते हैं। वैसे तो हर उपहार में प्यार और भावना छिपी होती है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हर तोहफा शुभ नहीं होता? वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जो उपहार में देने पर रिश्तों में तनाव, लड़ाई-झगड़ा और आर्थिक हानि का कारण बन सकती हैं।
अनजाने में दिया गया एक गलत गिफ्ट आपके गहरे से गहरे रिश्ते में भी दरार पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं वे कौन सी 5 चीजें हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। साथ ही ये भी जानते हैं कि गिफ्ट में क्या देना चाहिए।

गिफ्ट में क्या न दें?
1. कांच का सामान
कांच दिखने में खूबसूरत और क्लासी लगता है, लेकिन उपहार के मामले में इसे नाजुक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कांच का सामान उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कांच का टूटना नाकारत्मकता का संकेत है, ऐसे में यदि आप अपने करीबी को कांच का सामान देते हैं तो इससे रिश्तों में दरारा आ सकती है। अगर आप भी किसी को कांच का सामान देने का विचार बना रहे हैं तो अपना आइडिया बदल लें।
2. रुमाल
रुमाल एक बहुत ही सामान्य चीज लगती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे उपहार में देना वर्जित है। रुमाल का उपयोग आंसू पोंछने के लिए किया जाता है, इसलिए इसे भेंट करना 'दुख' और 'विछोह' (अलगाव) का प्रतीक माना जाता है। रिश्तों में माना जाता है कि जिसे रुमाल गिफ्ट किया जाता है, उसके साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
3. परफ्यूम
परफ्यूम या इत्र सुगंध फैलाने के लिए होते हैं, लेकिन गिफ्ट के तौर पर ये उतने सुगंधित नहीं माने जाते। ज्योतिष के अनुसार, सुगंधित चीजें शुक्र ग्रह से जुड़ी होती हैं। ऐसी चीजें बिना किसी कीमत के (उपहार में) देने से दो लोगों के बीच का 'आकर्षण' कम होने लगता है। कई संस्कृतियों में माना जाता है कि परफ्यूम देने से भविष्य में अनबन या झगड़े की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप किसी को परफ्यूम दे रहे हैं तो उससे बदले में कुछ रुपये जैसे 1 रुपये या 5-10 रुपये ले लें।
4. ताजमहल
ताजमहल प्यार की निशानी है, यह तो हम सब जानते हैं, लेकिन इसे घर में रखना या गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता। अंततः ताजमहल एक मकबरा (कब्र) है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मृत्यु से जुड़ी किसी भी वस्तु या स्मारक का प्रतिरूप रखना नकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसे उपहार में देने से परिवार की प्रगति रुक सकती है और रिश्तों में उदासी घर कर सकती है।
5. जूते न दें गिफ्ट में
वास्तु के अनुसार, किसी को भी जूते गिफ्ट में नहीं देने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि किसी को जूते गिफ्ट में देने से परेशानियां बढ़ती हैं और आपसी रिश्ते खराब होते हैं।
गिफ्ट में क्या देना चाहिए?
आपने ये तो जान लिया कि गिफ्ट में क्या नहीं देना चाहिए, अब ये जान लेते हैं कि आप उपहार में क्या दे सकते हैं। वास्तु के अनुसार आप अपने रिश्तों में मजबूती लाने के लिए किताबें, पेड़-पौधे, पीतल, तांबे या लकड़ी से बने सामान भगवान की मुर्तियां विशेषकर गणेश जी या राधा कृष्ण की मूर्ति दें। इसके अलावा, वस्त्र, खाने-पीने की वस्तुएं आदि दे सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
