Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Yogini Ekadashi 2023: आषाढ़ माह की ये एकादशी 3 राशियों के लिए है शुभ, श्रीहरि के साथ माता लक्ष्मी की होगी कृपा
Yogini Ekadashi 2023: हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए एकादशी तिथि विशेष महत्व रखती है। ये दिन उन्हें भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने का मौका देता है।
साल में बारह माह है और हर महीने दो एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन सभी एकादशी तिथि को अलग अलग नामों से जाना जाता है। पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ महीने में आने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है।

ऐसा माना जाता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने वाले जातकों को 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन करने जितना पुण्य मिलता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस साल योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और साथ ही मालूम करते हैं उन तीन सौभाग्यशाली राशियों के बारे में जिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

योगिनी एकादशी 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 13 जून को सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 14 जून को 8 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदय तिथि का पालन करते हुए योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून को रखा जाएगा।

मिथुन राशि:
इस साल की योगिनी एकादशी का व्रत मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक लाभ होगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपके साथ साथ आपकी संतान को भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले आप लेंगे जिनका अच्छा रिजल्ट भविष्य में मिलेगा। करियर के लिहाज से यह समय बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे काम पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए योगिनी एकादशी काफी शुभ रहेगी। भगवान विष्णु की कृपा के साथ माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन की कमी नहीं होगी। परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम भाव रहेगा। आप जिस कार्य के पूरा होने की उम्मीद छोड़ चुके थे वो अचानक से पूर्ण हो जाएगा। मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
