Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
2018 में चमक जाएगा इन राशियों के भाग्य का सितारा, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं शामिल है
राशियों का खाल तो आपको कई तरह से प्रभावित करते है। आपके ग्रहों पर आपकी अच्छाई और बुराई टिकी होती है। वर्ष 2018 में ज्योतिषीय ग्रहों में तीन आश्चर्यजनक बदलाव देखने को मिलेगें।
मंगल, तुला को छोड़ देगा और शनि वृश्चिक से बाहर निकल आएगा। इसके अलावा मंगल और वृहस्पति दोनों वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। लेकिन वृहस्पति के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से पहले ही 17 जनवरी को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा जहां वह 7 मार्च तक रहेगा।
इस वजह से कुछ राशिफल वालों के लिए ये तीन महीने काफी महत्वपूर्ण होंगे और उनके जीवन में कई बड़े बदलाव भी होंगे। अधिकांश राशिफलों पर इन ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन विशेषरूप से दो राशिफलों के लिए यह काफी आनंददायी होगा।
वर्ष 2018 के शुरूआती महीने स्वास्थ्य, करियर, प्यार, शादी और धन संबंधी मामलों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। आइए जानते है वो कौन सी राशियां जिनका भाग्योदय 2018 में होने वाला है।

मेष
मंगल मेष राशि के पक्ष में होगा। मंगल का अपना भी राशिफल है इस दशा में यह मेष राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। यह साल विशेष रूप से धन संबंधी मामलों के निपटारे के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगा।

इनको मिलेगी सफलता
जिन लोगों को लंबे समय से काम में सफलता नहीं मिली है, यह साल उन्हें उनकी मेहनत का फल देगा। करियर की दृष्टि से उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे जो आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

मकर
मकर राशि वालों के लिए भी मंगल अनुकूल दशा में होगा। इस कारण वर्ष के शुरूआती तीन महीनों में इस राशि पर वृश्चिक का प्रभाव पड़ेगा और धन की दृष्टि से यह काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके लिए 2018 एक बहुत अच्छा समय लेकर आ रहा है।

व्यवसाय से जुड़े लोग
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और उन्हें अपने व्यवसाय में उन्नति और सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इस वर्ष शनि का वृश्चिक में प्रवेश होने के कारण इन दो राशिफल वाले लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

सिंह
आपके परिवार में लंबे समय से बनी अशांति इस साल समाप्त हो जाएगी। अगले साल के मध्य तक अपने घर में प्रवेश कर सकते हैं। आने वाले दिनों में खर्च बढ़ने के आसार हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलने वाली है।

दिक्कते दूर होगी
लंबे समय से चली आ रही धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। आपके बॉस और सीनियर आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, खुशियां आपके जीवन में दस्तक देंगी। इसके लिए आपको तैयार रहना है क्योंकि अच्छा समय आपके जीवन में आने वाला है।

तुला
तुला राशि वालों के लिए यह साल शांतिमय होगा। इस साल आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है इसके अलावा आपकी निजी जिंदगी के संबंध भी प्रगाढ़ होगें। अपने साथी के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। आपके आसपास के लोग आपके निर्णयों की प्रशंसा करेगें। इस साल नकदी खर्च की उम्मीद है लेकिन आप कई खास मौकों का पूरा आनंद उठाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
