Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
2019 में इन तीन राशियों के घर बजेगी शहनाई, देखिए कौनसी है वो राशियां

2019 शुरु हो चुका है, ये पूरा साल अलग-अलग राशियों के लिए बहुत कुछ लेकर आएगा। हर किसी के जीवन में प्यार और पैसा बहुत मायने रखता है। लेकिन बात करें व्यक्तिगत जीवन की तो हर कोई चाहता है कि उनकी लव लाइफ बेहतरीन चलें। कुछ राशियों के लिए ये साल बहुत रोमांटिक गुजरेगा तो कुछ इस साल शादी के बंधन में भी बंध जाएंगें। 2019 में 3 लकी राशियों के लोग शादी के बंधन में बंधने की ज्यादा सम्भावना है। प्यार के मामले में नया साल 3 राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा, क्योंकि इन 3 राशियों के लोगों को उनका जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं नए साल में कौन सी 3 राशियों के लोगों के बन रहे हैं शादी के योग-

वृश्चिक-
साल 2019 वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में रिश्तों को लेकर नए बदलाव आएगें। ज्योतिष के मुताबिक, इस राशि के लोग नए साल में अपने प्यार के रिश्ते को शादी के बंधन में बंधकर जाएंगे। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें भी अपने मन मुताबिक साथी मिल जाएगा और वो भी सही साथी मिलने पर शादी कर लेंगे।

धनु-
ये साल शादी के हिसाब से धनु राशि के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ग्रह नक्षत्र के हिसाब से इस साल धनु राशि का शादी का संजोग बन रहा है। इस राशि के लोग काफी खुशमिजाज होते हैं। जीवन साथी के तौर पर ये लोग बहुत ही खुले विचारों के होते है। इन लोगों के साथ बिताया हुआ हर पल दिलों पर छाप छोड़ देता है। ये हर चीज यादगार बनाने के लिए करते है। चाहे कोई पल हो या इनकी खुद की शादी ही क्यों न हो। इस राशि के लोगों की शादी भी लंबे समय तक लोगों को याद रहेगी।

मीन-
नए साल में मीन राशि के लोगों के भी शादी के प्रबल योग बन रहे हैं। शादी करने के लिए साल 2019 मीन राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। नए साल में शादी करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अगर आप भी शादी प्लान कर रहे है तो 2019 बहुत ही शुभ साबित होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications