Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इन 3 राशि वालों के लिए इस साल वेलेंटाइन डे रहेगा सुपर-डुपर हिट
हर कोई चाहता है कि उसका वेलेंटाइन डे सिर्फ और सिर्फ प्यार और रोमांस से भरा हो। पर क्या इसकी सुनिश्चितता भी हमारे सितारे तय करते हैं? ये सभी राशियों पर निर्भर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस साल एक्स्ट्रा प्यार और रोमांस का मौका मिलने वाला है। जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिनका इस साल वेलेंटाइन डे रहने वाला है बेस्ट।

1. वृषभ (अप्रैल 20 – मई 20)
ये वेलेंटाइन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। दूसरी सभी राशियों की तुलना में इस साल आपकी पर्सनालिटी सबसे ज्यादा हॉट और सेक्सी रहने वाली है। आपके आसपास रहने वाले लोग इस बात को महसूस करेंगे और यही सही समय है अपनी इस पर्सनालिटी से फायदा उठाने का। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व का इस्तेमाल करें और अपने सामने वाले शख्स को इंप्रेस करें। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का सोच रहे होंगे क्योंकि आपको अकेले में उनके साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है लेकिन इस वेलेंटाइन डे पर आप कुछ अलग कर सकते हैं। आप शहर के किसी नए रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। इस खास दिन पर आप अपने प्यार को एक अलग लेवल पर ले जा सकते हैं और अपने पार्टनर से लाइफटाइम कमिटमेंट की बात कर सकते हैं।

2. धनु (नवंबर 22 – दिसंबर 21)
इस वेलेंटाइन डे पर आप बहुत ज्यादा लकी रहने वाले हैं। इस बार सितारें आपके हित में काम करेंगे। आप थोड़ा बहुत रिस्क लेने से घबराएं नहीं। आप खुद से वादा करें कि आप ईमानदार रहेंगे और एक ही रिलेशनशिप पर फोकस करेंगे। आपको आगे चल कर महसूस होगा कि आपको अपने प्रयास का कई गुना परिणाम मिला है। आप किसी काम की शुरुआत करने से पीछे ना हटें।
इस खास दिन पर किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है इसलिए आप अपने पार्टनर से शादी की बात भी कर सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं और पार्टनर की तलाश में हैं तो भी आपको इस वेलेंटाइन डे पर सितारों का पूरा साथ मिलेगा। आप इस दौरान नए कनेक्शन बना सकते हैं जो लंबे समय तक आपका साथ देंगे। बृहस्पति 2019 में आपकी राशि को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाला है इसलिए प्यार के मामले में कोई रिस्क लेने से घबराएं नहीं।

3. मकर (दिसंबर 22 – जनवरी 19)
हर चीज को लेकर गुना भाग करने की जरूरत नहीं है। आपको हर फैसला लेने से पहले बहुत ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं है। आप कुछ मौकों पर दिमाग के बजाय दिल की भी सुन सकते हैं। फैसले लेते समय थोड़ा भावुक होने में कोई परेशानी नहीं है। प्यार के इस मौसम में आपका इमोशनल पक्ष बाहर लाएं, आपको अच्छा महसूस होगा।
इस खास दिन पर अपने प्यार को जाहिर करने की जहां तक बात है तो ये आपके लिए बहुत लकी शाम साबित होगी। शुक्र के आपकी राशि में प्रवेश के कारण ये शाम आपकी है और आप जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसे आप शादी का प्रस्ताव भी दे सकते हैं। मंगल के कारण कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन ये दिन आपका है और आप समस्याओं को आसानी से सुलझा लेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
