Latest Updates
-
Dhaba Special Mushroom Paneer Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट मशरूम पनीर -
World Environment Day Quotes: पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ! पर्यावरण दिवस अपनों को भेजें ये बेस्ट स्लोगन -
इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा होगा कम -
70 की रफ्तार से चलेगी आंधी, होगी ओलावृष्टि! मौसम विभाग ने Delhi-NCR में जारी किया Red Alert -
Rajasthani Festive Sweet Ghevar Recipe: हलवाई जैसी जालीदार मिठाई अब घर पर बनाएं -
8 बार फेल IVF और मिसकैरिज का दर्द झेलने के बाद, 45 की उम्र में जुड़वां बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ -
Jagannath Rath Yatra 2026: 16 या 17 जुलाई कब से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा? जानें इसका धार्मिक महत्व? -
मशहूर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन, जानें अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति -
आमिर खान और गौरी स्प्रैट में कौन है उम्र में बड़ा? जानें किसकी नेटवर्थ है ज्यादा -
मिर्गी का दौरा आने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं? ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
Lucky Zodiac Signs 2023: साल 2023 इन 4 राशियों के लिए लाएगा शुभता, बदलेगी इनकी किस्मत
साल 2022 को हम अलविदा कह चुके हैं और नई उम्मीद के साथ हम सबने नए साल 2023 की शुरुआत की है। सभी की यही इच्छा है कि यह साल जीवन में शुभता लेकर आए। पिछले वर्ष जो भी इच्छाएं अधूरी रह गई है वह इस वर्ष पूरी हो जाए। अगर आप भी यह जानने के लिए उत्सुक है कि साल 2023 आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा तो यहां हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए यह वर्ष बहुत ही लकी साबित होने वाला है। यह वो राशियां हैं जिन्हें जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी।
तो आइए देखते हैं कि किन राशियों के लिए साल 2023 बेहद शुभ रहेगा।

मिथुन:
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2023 बहुत ही जबरदस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपके बिगड़े हुए काम बनने की प्रबल संभावना है। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर आप उन्हें कड़ी टक्कर दे पाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। अचानक आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। इस राशि के अविवाहित जातकों को मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या:
रोजी रोजगार के क्षेत्र में कन्या राशि वालों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो यह साल आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ ही आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। इस अवधि में आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं काम से जुड़ी हो सकती हैं।

धनु:
पैसों के लिहाज से आपके लिए यह वर्ष बेहतर साबित होगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप कोई नया मकान, भूमि या वाहन भी खरीद सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और इस अवधि में कोई बड़ा निवेश करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। हालांकि आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपका वेतन भी बढ़ेगा।

मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़ी जातकों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। यदि पिछले वर्ष आपका कोई कार्य अधूरा रह गया है और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो इस वर्ष आपका वह काम बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में मान सम्मान मिलेगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती



Click it and Unblock the Notifications