Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
बुध ग्रह के वक्री होने से इन 6 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव
ये सोच कर कभी आपको हैरानी नहीं होती कि आकाशीय घटनाओं का असर हम लोगों के जीवन पर कैसे पड़ता है? इन सितारों की वजह से ही हमारे जीवन में खुशियां या फिर नकारात्मकता आती है। इनकी हल्की सी गति भी मनुष्यों के व्यवहार को प्रभावित करती है।
मार्च में बुध ग्रह वक्री होने वाला है। जानते हैं कि इसका लोगों के जीवन में क्या असर पड़ सकता है। बुध ग्रह 5 मार्च से लेकर 28 मार्च तक वक्री रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी छह राशियां हैं जो इसकी वजह से सबसे अधिक प्रभावित रहने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो जातक जिन पर बुध के वक्री होने का पड़ेगा सबसे ज्यादा असर।

मिथुन
आपको बता दें कि मिथुन राशि के जातकों की राशि का स्वामी बुध ही है। बुध के वक्री होने से आपके बातचीत के स्तर पर असर होने की संभावना है। वक्ता के तौर पर मिथुन राशि के लोगों की खास पहचान है लेकिन ग्रहों की चाल में होने वाली तब्दीली से आपकी क्षमता प्रभावित होगी। बोलते समय हो सकता है आप अपनी बात ही भूल जाएं और आपको बंधा हुआ सा महसूस हो। आप इस चीज को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

कर्क
आमतौर पर कर्क राशि के जातकों को चुपचाप तमाशबीन बने रहने के लिए जाना जाता है लेकिन बुध के वक्री होने के बाद से वो चुप नहीं रहने वाले हैं। संभावना है कि बुध के इस परिवर्तन से आप इमोशनल और थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी बड़ी वजह के बिना ही आपको छोटी छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। सलाह है कि आप कुछ भी बोलने से पहले धैर्य रखें।

सिंह
सिंह राशि के लोग अपने जोशीले और सकारात्मक शख्सियत के लिए जाने जाते हैं लेकिन मार्च के महीने में ऐसा नजर नहीं आने वाला है। संभावना है कि आपकी ऊर्जा काफी कम रहेगी। आप काफी आलस महसूस करेंगे और चीजों को लेकर आप में रूचि नहीं रहेगी।

कन्या
आप जीवन में बहुत सारी चीजों को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। आप हर चीज को लेकर बहुत ज्यादा ना सोचें और इस वक्त को गुजर जाने दें। बेहतर होगा कि आप धैर्य रखें और असमंजस की स्थिति को खुद पर हावी ना होने दें।

तुला
हम जानते हैं कि इस राशि के जातक अपने दिल की बात को अनसुना करके सामने वाले की खुशियों का ध्यान रखते हैं। लेकिन इस पूरी अवधि के दौरान आप अपने मन की बात जाहिर करने वाले हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप ठंडे दिमाग से काम लें और अपनी बातों से किसी को चोट ना पहुंचाए।

कुम्भ
बुध ग्रह के वक्री होने के कारण आपको बिना किसी वजह के कुंठा और निराशा हो सकती है। आपको चीजों को देखने के लिए दूसरा नजरिया अपनाना चाहिए। आपको सकारात्मक रहना है, तब आपको एहसास होगा कि चीजें उतनी बुरी भी नहीं हुई है जितनी नजर आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications