Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
2019 में इन 7 राशियों की लव लाइफ होगी शुरू, कोई खास करेगा प्यार का इजहार
दिल कब से किसी की दस्तक का इंतजार कर रहा है और इसी उम्मीद में महीने और साल बीत गए हैं। आप उस लम्हे की राह देख रहे हैं कि कब आपके लव रिलेशनशिप की शुरुआत हो।
क्या ऐसा इस साल होने की संभावना है? क्या 2019 में आपकी धड़कने बढ़ाने के लिए कोई दस्तक देने वाला है? और ये सब बहुत ही रोमांटिक अंदाज में हो तो आपको कैसा लगेगा। क्या आपकी राशि उस लिस्ट में शामिल है जिन्हें 2019 में अपना लव पार्टनर मिलने वाला है।

इस साल कई लोगों के बीच में लड़ाई, झगड़े, अविश्वास, ब्रेकअप जैसी समस्याएं आएंगी। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें बहुत ही खूबसूरत ढंग से इस वर्ष अपना प्यार मिलने वाला है।
क्या 2019 में आपका चाहने वाला भी आपसे करने वाला है अपने प्यार का इजहार, जानने के लिए पढ़ें ये लेख। इतना ही नहीं, 2019 में इनमें से कुछ जातक शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

1. सिंह
आपके अंदर जन्म से ही फ़्लर्ट करने की क्वालिटी है और आपका आकर्षक व्यक्तित्व इसमें आपकी मदद भी करता है। ये हैरानी की बात है कि अभी तक आपके लिए किसी ने अपने प्यार का इजहार नहीं किया। लेकिन 2019 आपका साल है, आपके दिल की मुराद पूरी होने की संभावना है।

2. कन्या
इस साल आप कई सारे लोगों से मिलेंगे और उनसे कनेक्शन भी होगा लेकिन इनमें से एक वो शख्स होगा जिसको आप अपनी लाइफ में बहुत स्पेशल जगह देंगे। हो सकता है आपको खुद इस बात पर यकीन करने के लिए खुद पिंच करना पड़े।

3. तुला
उतार चढ़ाव के साथ साल की शुरुआत होने के बाद, अब स्थिति में बदलाव आएगा। हो सकता है आपको पसंद करने वाला शख्स हिम्मत जुटाकर आपसे अपने दिल की बात कहे। उसके कहने का तरीका इतना खूबसूरत हो सकता है जिसके बारे में आपने कभी सपने में भी ना सोचा हो।

4. वृश्चिक
ये साल आपकी लव लाइफ के लिए बहुत लकी है। आप अपने रिलेशनशिप को और बेहतर बनाने के लिए मेहनत करेंगे। इसके बदले में हो सकता है आपको अपने पार्टनर से रोमांटिक सरप्राइज मिले।

5. धनु
धनु राशि के लिए रिलेशनशिप इतना आसान नहीं है लेकिन सिंगल जातकों के दरवाजे पर दस्तक हो सकती है। ये वक्त आपके फेवर में नजर आ रहा है।

6. मकर
सितारों की स्थिति पहली नजर में प्यार की संभावना की तरफ इशारा कर रहे हैं और उसके साथ ही आपका पार्टनर खूबसूरत शब्दों के साथ अपने प्यार को आप तक पहुंचाएगा। 2019 में आपका जीवन प्यार से भरने वाला है।

7. मीन
हैरानी की बात है कि 2019 में आप अपने दिल की बात नहीं कहने जा रहे हैं। लेकिन इसके पीछे भी एक वजह है, दरअसल इस बार आपका पार्टनर कुछ रोमांटिक करने वाला है।



Click it and Unblock the Notifications