Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
अक्षय तृतीया: राशि के मुताबिक करेंगे खरीदारी तो गारंटी के साथ मिलेगा फायदा
इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 14 May को मनाया जायेगा। ये दिन बहुत ही ख़ास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करना बेहद ही शुभ होता है। इस मौके पर खरीदी गई हर वस्तु से घर में बरकत और समृद्धि आती है।

ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि व्यक्ति के सोना खरीदने पर ही प्रभु की कृपा मिलेगी। दूसरी अन्य धातुएं हैं जिनकी खरीदारी भी इस दिन शुभ रहती है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार सही वस्तु की ख़रीदारी करते हैं तो भी आपको विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष:
यदि संभव हो तो मेष राशि के जातकों को सोने से तैयार कोई छोटी चीज ही खरीद लेनी चाहिए। अगर ऐसा मुमकिन नहीं हो तो व्यक्ति तांबे से बनी वस्तु खरीद सकता है। इसके साथ ही आप गेहूं का दान जरूर करें।

वृषभ:
वृषभ राशि के लोग इस दिन चांदी से बनी कोई वस्तु या फिर चांदी का सिक्का ही खरीद सकते हैं। जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्रों का दान करना भी लाभकारी रहेगा।

मिथुन:
इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के मौके पर चांदी के जेवर और नए कपड़ों की खरीदारी करनी चाहिए। आप घर में समृद्धि लाने के लिए मूंग दाल का दान करें।

कर्क:
आपके लिए इस साल चांदी खरीदना लाभदायक रहेगा। आप भगवान की कृपा पाने के लिए किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं।

सिंह:
यदि संभव हो तो इस अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आप सोने की ज्वेलरी खरीदें। अगर सोना खरीदना आपके लिए मुमकिन ना हो तो आप गरीबों को फलों का दान करें। जीवन में कष्टों का अंत होगा।

कन्या:
कन्या राशि के लोगों को चांदी के सिक्के और स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। घर में खुशहाली और समृद्धि के लिए मिठाई का दान करें।

तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए भी चांदी के सिक्के खरीदना लाभदायक रहेगा। किसी गरीब व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्र दान में दें। अवश्य लाभ मिलेगा।

वृश्चिक:
अक्षय तृतीया पर वृश्चिक राशि के लोग तांबे का पात्र खरीदें। अगर आपका बजट अनुमति देता है तो आप सोने के आभूषण भी खरीदें। भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति को फायदा होगा।

धनु:
सोने के जेवर खरीदना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अक्षय तृतीया के दिन मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं। आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर:
मकर राशि के जातकों को इस दिन लोहे का दान जरूर करना चाहिए। वहीं इस दिन इनके लिए चांदी के सिक्के या फिर गहने खरीदना लाभदायक रहेगा।

कुम्भ:
इस राशि के जातक आने वाले समय में मंगल समाचार चाहते हैं तो इन्हें सोने के आभूषण खरीदकर अपनी पत्नी को तोहफे के रूप में देना चाहिए। साथ ही घर में ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

मीन:
मीन राशि के जातक किसी भी तरह का आभूषण खरीद सकते हैं, फायदा होगा। साथ ही आप किसी गरीब और जरूरतमंद को भोजन जरूर कराएं।



Click it and Unblock the Notifications
