Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Akshaya Tritiya Upay 2023: इस आखा तीज पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार करें आसान अचूक उपाय
पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीय का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन की विशेष महत्ता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
इस पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करने के लिए विशेष मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी उत्तम दिन होता है।

साल 2023 में अक्षय तृतीय 22 April को मनायी जाएगी। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अक्षय तृतीया 2023 में लक्ष्मी मां का आशीर्वाद पाने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार क्या क्या उपाय कर सकते हैं।

मेष राशि:
मेष राशि के जातक माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लाल रंग का वस्त्र लें और उसमें लड्डू रखकर दान करें। आपको जरुर लाभ होगा।

वृष राशि:
इस राशि के जातकों को अपनी कुंडली में शुक्र दोष के असर को कम करने के लिए आखा तीज के मौके पर एक कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को शुभता के लिए अक्षय तृतीया के दिन मूंग दाल का दान करने की सलाह दी जाती है। इस उपाय से घर में खुशहाली का वास होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर चांदी में मोती जड़वाकर धारण कर लें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोग अक्षय तृतीया की सुबह जल्दी उठें। इसके पश्चात् नहा-धोकर सूर्य को जल चढ़ाएं और गुड़ का दान करें। इस उपाय से नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। कामकाज के क्षेत्र में तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

कन्या राशि:
माता लक्ष्मी की कृपा जिस व्यक्ति को मिलती है उए जीवन में कभी धन संबंधी समस्या नहीं झेलनी पड़ती है। कन्या राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन पन्ना धारण कर सकते हैं। हालांकि इस उपाय को करने से पहले किसी जानकार से सलाह अवश्य लें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातक अक्षय तृतीया पर सकारात्मकता और शुभता के लिए सफेद रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इस मौके पर आप अपने घर में किसी भगवान की सफेद प्रतिमा भी स्थापित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
किसी अच्छे ज्योतिष की सलाह के बाद आप अक्षय तृतीया के दिन मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं। इससे आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। साथ ही जीवन में चल रही पैसों से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि:
अक्षय तृतीया के दिन आप पीले रंग के वस्त्र में हल्दी की गांठे लपेटें और उसे घर के पूजाघर में रख दें। इस दिन आप पीले रंग की चीजों का दान करें। इस उपाय से घर में शुभता का वास होगा।

मकर राशि:
मकर राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन एक पात्र में तिल का तेल लेकर घर के पूर्वी किनारे पर रखें। आय के नए साधन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोग जीवन में आ रही मुसीबतों से परेशान हैं तो उन्हें अक्षय तृतीया के दिन नारियल और काले तिल के साथ लोहा दान देना चाहिए। आपकी स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक आखा तीज के मौके पर पीले रंग के वस्त्र में पीला फूल बांधकर घर के उत्तर पूर्वी दिशा में रख दें। इस उपाय से जीवन में खुशियां आएंगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
