Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
राशियों से जानें, उन्हें आपसे मोहब्बत है या नहीं
अगर आप किसी लड़के के लिए कुछ ख़ास महसूस करती हैं तो ज़ाहिर सी बात है एक लड़की होने के नाते आप अपने दिल की बात कहने में कतराती होंगी। वैसे भी लडकियां अकसर चाहती है कि पहले लड़के ही आगे आए। यदि आपके सामने समस्या इस बात की है कि क्या वह लड़का भी आपके लिए वही महसूस करता है जो आप उसके लिए करते हैं, तो आपकी इस समस्या का समाधान हमारे पास है। जी हाँ इसमें भी राशि आपके बड़े काम आएगी। हम राशि के अनुसार बहुत कुछ जान सकते हैं, ख़ासतौर पर दिल की बात। आइए जानते हैं कि कैसे बिना कुछ कहे आप बहुत कुछ पता कर सकते हैं।
मेष: इस राशि के पुरुष स्वभाव से सरल और एकदम स्पष्टवादी होते हैं। इनमें सब्र की थोड़ी कमी होती है लेकिन ये बहुत ही ईमानदार होते हैं। ये अपनी शर्तों पर जीने वाले होते हैं और ये किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाते। अगर इस राशि के लड़कों के दिल में आपके लिए ज़रा सा भी प्यार होगा तो उनके हाव भाव से और उनके एक अलग ही अंदाज़ से आपको जल्द ही कोई इशारा मिल जाएगा। लेकिन अगर उनके दिल में आपके लिए कोई फीलिंग्स नहीं है तो आप इनके व्यवहार से उसका भी अंदाजा आसानी से लगा सकती हैं।

वृषभ: इस राशि के पुरुष अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। साथ ही ये बहुत ही धैर्यवान होते हैं। इनके दिल की बात बड़े ही आसानी से जानी जा सकती है। अगर ये आपके लिए कुछ महसूस करते हैं तो ज़रूर ज़्यादा से ज़्यादा आपके साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। साथ ही ये ओवर प्रोटेक्टिव होते हैं। अगर इनके सामने आप किसी और को ज़्यादा महत्त्व देंगी तो ये असहज महसूस करने लगते हैं। इनकी इस बात से आप फ़ौरन जान सकती हैं कि ये आपके लिए क्या फील करते हैं।
मिथुन: इस राशि के लड़के बहुत ही आकर्षक होते हैं और अपनी बातों से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन इन्हें भीड़भाड़ बिल्कुल पसंद नहीं होता और ये ज़्यादातर समय अकेला रहना ही पसंद करते हैं। इतना ही नहीं ये अपने लक्ष्य को बड़ा ही महत्व देने वाले होते हैं इसलिए अपने काम को छोड़कर इधर उधर समय बिताना इन्हें मंज़ूर नहीं होता। यदि ये आपको पसंद करते हैं तो ज़रूर आपके इर्द गिर्द रहना चाहेंगे और अगर ये अपना कीमती समय आपको दे रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि इनके दिल में भी आपके लिए कुछ है।
कर्क: इस राशि के लड़के बड़े ही मेहनती होते हैं ये अपने परिवार को बहुत महत्त्व देने वाले होते हैं। लेकिन ये जल्दी किसी से खुलते नहीं मतलब अपने बारे ज़्यादा किसी से बातचीत करना इन्हें पसंद नहीं होता। अगर इनके दिल में आपके लिए कुछ ख़ास जगह है तो यह आपसे बहुत खुलकर बात करेंगे। साथ ही अपने जीवन का भावनात्मक और व्यक्तिगत पहलू आपके सामने बेझिझक रखेंगे। आप पर इनका भरोसा करना ही इनके दिल की बात जानने के लिए काफी होता है।
सिंह: इस राशि के लड़के अपने रिश्ते को लेकर बहुत समर्पित होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख्याल रखते हैं। अगर इनके दिल में आपके लिए कोई फीलिंग्स है तो ये खुलकर आपसे बातचीत करेंगे। अपनी पसंद नापसंद और दूसरी छोटी बड़ी बात आपसे शेयर ज़रूर करेंगे। यदि ये आपके साथ केवल फ़्लर्ट कर रहे हैं तो और अगर इन्हें आप में ज़्यादा दिलचस्पी न हो तो ये आपसे नपी तुली बात ही करना पसंद करेंगे।
कन्या: इस राशि के लड़के कम बोलने वाले और थोड़े शर्मीले किस्म के होते हैं। ये जल्दी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते इसलिए अगर ये आप में थोड़ी सी भी दिलचस्पी दिखाते हैं तो समझ लीजिये इनके दिल में भी वही फीलिंग्स है जो आपके दिल में उनके लिए है।
तुला: इस राशि के लड़कों को जीवन में बैलेंस बनाकर चलना पसंद होता है। साथ ही ये अपने अनुसार जीने में विश्वास रखते हैं। इन्हें किसी तरह का कंट्रोल पसंद नहीं होता। ये बड़े ही रोमांटिक होते हैं और घूमने फिरने के भी शौक़ीन माने जाते हैं। ये शांतिप्रिय होते हैं और ज़्यादा तर्क वितर्क इन्हें पसंद नहीं होता। इन्हे सिंपल लडकियां ही भाती है। इसलिए अगर आप में यह गुण है तो मुमकिन है आप इनकी पसंद हो सकती हैं।
वृश्चिक: इस राशि वाले पुरुष बड़े ही खुले विचारों के होते हैं। ये अपनी बात कहने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते इसलिए इनके दिल की बात जानना ज़्यादा मुश्किल नहीं होता। इन्हें सच्चाई और ईमानदारी पसंद होती है। अगर ये आपको पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात फ़ौरन आपसे कह डालेंगे। यदि नहीं तो तब भी यह आपसे कहने में ज़रा भी नहीं कतराएंगे।
धनु: धनु राशि वाले पुरुष आज़ाद रहना पसंद करते हैं। इन्हें बंधनों में रहना पसंद नहीं होता इसलिए इन्हें ऐसी लडकियां पसंद आती है जो इनकी तरह सोच रखने वाली हो। हालांकि ये अपने लक्ष्य के प्रति बहुत गंभीर होते हैं और वही इनकी प्राथमिकता भी होती है। फिर भी अगर इनके दिल में आपके लिए कुछ है तो उसे ये पूरी ईमानदारी से स्वीकार करेंगे और निभाएंगे भी।
मकर: इस राशि के पुरुषों को अनुशासन बहुत ही प्रिय होता है। इनके लिए परिवार, रीती और रिवाज़ भी बहुत मायने रखते हैं। ये ऐसे ही पार्टनर की तलाश में रहते हैं जो इन्हें अच्छे से समझता हो। अगर ये आपको लेकर सीरियस होंगे तो ज़रूर आप में दिलचस्पी दिखाएंगे और आपको ज़्यादा जानने के लिए आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
कुम्भ: कुम्भ राशि वाले लड़कों को बहुत ही ज़िंदादिल और खुशमिज़ाज माना जाता है। इन्हें खुलकर जीना पसंद होता है लेकिन इनके फीलिंग्स के बारे में पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता है। इन्हे बोरिंग लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं। ये ऐसे लोगों का साथ चाहते हैं जो मौज मस्ती करने वाले हो। यदि इनकी दिलचस्पी आप में होगी तो ये खुद ही आपकी ओर खींचे चले आएंगे।
मीन: इस राशि के पुरुष बड़े ही रोमांटिक और मदद करने वाले होते हैं। हालांकि ये जल्दी किसी पर भी भरोसा नहीं करते। अगर इन्हें आपके साथ समय बिताना अच्छा लगता है तो यह इस बात का संकेत है कि ये भी आपके लिए कुछ महसूस करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications