Kumbh Rashifal 2023 : कुंभ वार्षिक राशिफल 2023: नए साल में खुलेगा कुंभ राशि वालों का भाग्य, मिलेगी अपार सफलता

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है और यह वायु तत्व की राशि है। कुंभ राशि के जातक काफी परिश्रमी होते हैं। एक बार यह अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लें तो उससे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करते हैं। यह आत्मविश्वास से भरे हुए रहते हैं। इस राशि के जातकों को ज्यादा भीड़ पसंद नहीं होती है। यह एकांत में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। यह खुले विचारों वाले होते हैं और इन्हें किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है,

Earth at Perihelion 2023: Know Date, Significance, Effects and How To Watch this phenomenon

चूंकि इनके राशि स्वामी शनि देव हैं तो कभी-कभी यह बहुत ही कठोर व्यवहार भी कर देते हैं। यह सच्चे प्रेमी होते हैं लेकिन खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं।

आइए देखते हैं साल 2023 कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

कुंभ करियर राशिफल 2023

करियर के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए साल 2023 बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साल की शुरुआत आपके लिए काफी जबरदस्त होगी। इस दौरान आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। साथ ही दफ्तर में आपको मान सम्मान भी मिल सकता है। माह के मध्य में आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और हो सकता है वे आपके खिलाफ कुछ षडयंत्र भी रचे। इस दौरान वे आपके कार्यों में बाधाएं डालने का प्रयास करेंगे। साथ ही आपकी छवि खराब करने की भी कोशिश कर सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बनाते हैं तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। साल के अंत में आपका करियर काफी तेजी से आगे बढ़ेगा।

कुंभ व्यापार राशिफल 2023

व्यापार से जुड़े जातक इस दौरान कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं जिनका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। पुराने किसी कोर्ट कचहरी के मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो हो सकता है कि साल की शुरुआत में आपको मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो लेकिन धीरे-धीरे आपके कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है।

कुंभ वित्त राशिफल 2023

पैसों के मामले में इस वर्ष आपको ठीक-ठाक परिणाम मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आपकी मुश्किलें आसान हो सकती है। माह के मध्य में आपको धन कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा इस अवधि में आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। यदि आप शेयर बाजार से जुड़े हुए हैं तो यह साल आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा होने के आसार हैं।

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2023

साल की शुरुआत में घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आ सकता है। परिजनों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। वे आपके महत्वपूर्ण फैसले का भी समर्थन कर सकते हैं। इस दौरान भाई बहनों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। साल के अंत में आपको परिजनों के साथ घूमने फिरने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है कुल मिलाकर आपको अपनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें।

प्रेम और विवाह राशिफल 2023

प्यार मोहब्बत के मामले साल के शुरुआती कुछ महीने आपके लिए बेहद तनावपूर्ण रहने वाले हैं। इस दौरान पार्टनर के साथ आपके झगड़े हो सकते हैं। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी डगमगा सकता है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार आएगा और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। हालांकि आपको अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार रहने की जरूरत है। साथ ही अपने साथी पर भरोसा भी मजबूत करें। दूसरों के कहने पर आपको किसी भी तरह की राय न बनाएं तो बेहतर होगा। साल के अंत में आपको अपने प्रिय की ओर से विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है। साल की शुरुआत में आपका वैवाहिक जीवन काफी निरस रहेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे और आपके बीच दूरियां आ सकती है। मई के महीने में आपके बीच तनाव काफी बढ़ सकता है। साल के अंतिम 3 महीने आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकते हैं। इस दौरान आपके रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा और आपके वैवाहिक जीवन में एक बार फिर खुशियां लौटेंगी।

कुंभ शिक्षा राशिफल 2023

शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। हालांकि बीच-बीच में आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है, लेकिन जल्द ही आप अच्छी वापसी कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आएं लेकिन आपको अपना प्रयास जारी रखना होगा।

कुंभ स्वास्थ राशिफल 2023

साल की शुरुआत में सेहत पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। आपको आंखों, पीठ या कंधे से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। अप्रैल के बाद आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको चोट लगने की संभावना या फिर आपको गले से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती है। धीरे-धीरे आपकी इन समस्याओं में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। साल के अंत में आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा और आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

साल 2023 में कुंभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक

कुंभ राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 6 और 8 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशिफल 2023 बताता है कि साल 2023 का कुल योग 7 होगा

साल 2023 में कुंभ राशि वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय

आपको शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही आपको बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ भी करें। आप शनिवार के दिन काले चने का प्रसाद बनाकर गरीबों में बांटना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion