Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
इस राशि के लोगों में रहती है कुछ नया करने की सनक

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमेशा कुछ ना कुछ करते रहने में ही खुशी महसूस करते हैं। इस वजह से अकसर लोग व्यस्त और जल्दी में रहते हैं। हमेशा कुछ नया अनुभव लेने, सपनों को पूरा करने, नई जगह पर जाने के लिए आतुर रहने वाले लोगों पर उनकी राशि का भी प्रभाव होता है।
ज्योतिष के अनुसार जो लोग हमेशा आतुर रहते हैं ऐसा उन पर उनकी राशि के प्रभाव के कारण होता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमेशा अधीर रहती हैं।

जो लोग आतुर रहते हैं वो अकसर गहन चिंतन में डूबे रहते हैं। ये बहुत रचनात्मक होते हैं और कुछ हटकर सोचते हैं। इन्हें पता होता है कि इन्हें अपनी ज़िंदगी से क्या चाहिए। ये दूसरों की तरह रोज़ की एक ही रूटीन वाली ज़िंदगी में बंधकर रहना पसंद नहीं करते हैं। कम शब्दों में कहें तो इन लोगों को कुछ ना कुछ काम करने और अपने आसपास बदलाव करते रहने में ही मज़ा आता है। तो चलिए जानते हैं इस तरह की खूबी रखने वाली राशियों के बारे में।
कुंभ – 21 जनवरी से 18 फरवरी
कुंभ राशि के जातकों के मन में हर वक्त कुछ ना कुछ नया और अलग करने की इच्छा रहती है। एक समय पर इनके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होता है। ये गहन विचारक होते हैं और नियमों पर अपना जीवन जीना पसंद नहीं करते हैं। बदलाव से ही इन्हें सबसे ज़्यादा फायदा होता है। अगर ये बदलाव लाकर आगे ना बढ़ें तो ये गतिहीन हो सकते हैं और इनकी क्रिएटिविटी भी खराब हो सकती है। इन्हें रूटीन तोड़कर हर वक्त कुछ नया करने की सोचनी चाहिए।
सिंह – 23 जुलाई से 23 अगस्त
इस राशि के लोग अपनी ज़िंदगी में छोटी-छोटी चीज़ों से खुश रहने वालों में से नहीं हैं। इनके लक्ष्य ऊंचे होते हैं। इनकी ज़िंदगी उत्साह और अजूबों से भरी होती है। इसके अलावा इन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ना अच्छा लगता है और नई चीज़ों को सीखना, नए लोगों से मिलना और नए विचार लाना ही इनका काम है। जगह ना बदलने पर भी इनका दिमाग हमेशा चलता रहता है और ये अपनी जिंदगी को बेहतर करने के लिए नई-नई चीज़ें सीखते रहते हैं।
मिथुन – 21 मई से 20 जून
मिथुन राशि के जातक गहन चिंतन वाले होते हैं। ये अपनी ज़िंदगी के बारे में बहुत सोचते हैं। ये कोई भी काम सिर्फ इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि दूसरे इनसे वो करवाना चाहते हैं। ये ज़िंदगी को एक खूबसूरत तोहफा मानते हैं और उसे जीने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनके जीवन में ऐसे कई अनुभव और रिश्ते आते हैं जिनसे इन्हें हर बार कुछ अलग और नया सीखने को मिलता है।
धनु – 23 नवंबर से 22 दिसंबर
इस राशि के लोगों को हर वक्त नए लोगों से मिलना अच्छा लगता है और इसी वजह से इनका दिमाग सातवें आसमान पर नहीं पहुंचता। नए चेहरे देखना, नए विचार और रीतियों को जानना इनका शौक होता है। किसी नए दोस्त के साथ इंजॉय करते हुए या घूमते हुए ये हर वक्त कुछ ना कुछ सीखने की चाह रखते हैं। इनमें नया और नियमित दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने का गुण होता है।
मेष – 21 मार्च से 20 अप्रैल
इस राशि के जातक एक समय पर आतुर और रोमांचक दोनों बन जाते हैं। इन्हें नए अनुभव लेना और चुनौतियों का सामना करना पसंद है। इनके लिए हर एक दिन किसी रोमांच से कम नहीं होता है। इनमें हर शहर का कोना छानने का हुनर होता है और ये अपने आसपास की हर चीज़ में सकारात्मकता देख लेते हैं। ये बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और इस वजह से लोग इन्हें गलत समझ बैठते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
