Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
अपनी राशि के हिसाब से चुने सेक्स पार्टनर
इस आर्टिकल में हम आपको राशि के हिसाब से सही पार्टनर के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि आपको अटपटा लग सकता है कि क्या सेक्स के लिए भी राशि के हिसाब से पार्टनर का चयन करके करना चाहिए?
ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि हर कोई राशिफल और ज्योतिषी में विश्वास रखे और भरोसा करे। लेकिन जो लोग विश्वास रखते हैं उनके लिए यह आर्टिकल काफी लाभप्रद साबित हो सकता है अगर वो अपनी शादीशुदा जिन्दगी या अपने पार्टनर के साथ हमेशा खुशनुमा पलों को तलाशती रहती हैं।
आपको बता दें कि राशिफल के हिसाब से सेक्स के लिए भी मैचिंग होती हैं। अगर आपको आपकी राशि के अनुसार, सही पार्टनर मिलता है तो आपकी लाइफ में खुशियां और सुकून आ जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको राशि के हिसाब से सही पार्टनर के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि आपको अटपटा लग सकता है कि क्या सेक्स भी राशि के हिसाब से करना चाहिए, लेकिन ये सच है। आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए कौन सी राशि का पार्टनर सही होता है:

मेष -
मेष राशि का पार्टनर आक्रामक और वाइल्ड सेक्स को पसंद करने वाला होता है। अगर आपको पॉवरफुल पार्टनर पसंद है तो मेष राशि का पार्टनर आपके लिए बेहतर होगा। आपकी उंगुलियों पर सिर्फ वो आपकी सुंदरता के दम पर नाच सकता है। बस आपको उसे प्यार से दुलारना होगा। वैसे इस राशि के लोगों के लिए सिंह, तुला, मिथुन और वृश्चिक राशि के पार्टनर सुखदायक होते हैं।

वृषभ -
वृषभ राशि के लोग अधिक कामुक होते हैं। वो अपने पार्टनर को काफी पसंद करते हैं। हालांकि उन्हें किसी भी प्रकार के आदर्श सेक्स पार्टनर की तलाश नहीं होती है। वो सेक्स को सिर्फ एक्सरसाइज के तौर पर मानते हैं। इस राशि के लोगों के लिए सर्वोत्तम पार्टनर, वश्चिक, कन्या और मकर राशि के लोग होते हैं।

मिथुन -
मिथुन राशि के लोग सेक्स के मामले में बहुत खुले दिमाग के होते हैं। वो इस विषय में विशेष अनुभवों को लेना पसंद करते हैं। वो कई बार एडवेंचर में भी विश्वास करते हैं। उनके लिए सेक्स किसी फन से कम नहीं होता है। इस राशि के लोगों के लिए मेष, मिथुन, धनु और कुंभ राशि के लोग सबसे अच्छे होते हैं।

कर्क -
कर्क राशि के लोग लवमेकिंग में खास रूचि रखते हैं। इस राशि के लोगों के लिए वृषभ, सिंह, मीन और वृश्चिक राशि के लोगा सबसे अच्छे होते हैं।

सिंह -
इस राशि के लोग बहुत आनंदप्रिय होते हैं और वो हमेशा ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। इनके लिए वृश्चिक, मेष, वृष और सिंह राशि के लोग सही पार्टनर होते हैं।

कन्या -
कन्या राशि के लोगों को सेक्स में खास दिलचस्पी होती है और वो टच के आधार पर ही अपने पार्टनर को पसंद करते हैं। इस राशि के लोगों के लिए वृषभ, तुला, मीन और वृश्चिक राशि के लोग सही होते हैं।

तुला -
ऐसा कहा जाता है कि तुला राशि के लोग बहुत आकर्षक होते हैं और सेक्स के मामले में उनकी सोच और उनका टेस्ट भी अलग होता है। वो सेक्स के दौरान, लिंगरी, म्यूजिक और चॉकलेट को बहुत प्राथमिकता देते हैं। इस राशि के लोगों के लिए मेष, सिंह और वृषभ राशि के पार्टनर सही चयन होते हैं।

वृश्चिक -
वृश्चिक राशि के लोग सेक्स को करने के लिए हमेशा काफी तत्पर रहते हैं। ये काफी पैशनेट और लस्टी होते हैं। कई बार इनका अपने ऊपर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है। इनके लिए तुला, सिंह और मीन राशि के पार्टनर सबसे सही होते हैं।

धनु -
धनु राशि के लोग पार्टनर की सहजता के हिसाब से ही सेक्स करना पसंद करते हैं। वे फ्लर्ट करते हैं लेकिन किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। इनके लिए सिंह, मेष, तुला और मिथुन राशि के लोग सबसे अच्छे होते हैं।

मकर -
मकर राशि के लोग सेक्सुअल अपील को सबसे ज्यादा पेश करते हैं। वो प्यार करने और उसके बाद सेक्स करने में विश्वास रखते हैं। इनके लिए कर्क, मकर, वृश्चिक और कन्या राशि के पार्टनर सही लोग साबित होते हैं।

कुंभ -
कुंभ राशि के लोग बेड पर सबसे अच्छे परफॉर्म करने वाले होते हैं और उनहें सेक्स के दौरान खुद पर कंट्रोल करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इन लोगों के लिए वृश्चिक, कर्क, कन्या और सिंह राशि के पार्टनर अच्छे होते हैं।

मीन -
मीन राशि के लोग, रोमेंटिक, सेंन्सुअल और प्लेफूल होते हैं। वे सेक्स से पहले और बाद खुश रहते हैं। इनके लिए वृश्चिक, कर्क, कन्या और सिंह राशि के पार्टनर सबसे सही रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications