Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
राशियों के हिसाब से ये है परफेक्ट लव कपल..
कुछ ऐसी अलौकिक शक्तियां है जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है। और जब कोई सकारात्मक संकेत हमारे दिमाग को प्रभावित करते है, तो हमारा जीवन संभवतः अनुकूल दिशा की ओर चलता रहता है और जब बात राशियों की हो, तो इस परिदृश्य को नहीं रोका जा सकता।
रिसर्च में ये बात सामने आई है, विभिन्न राशियों के अनुसार 12 अलग-अलग सर्वश्रेष्ठ जोड़े होते है। विभिन्न राशियों का ये कॉम्बीनेशन अपने पार्टनर के साथ सकारात्मक भूमिका निभाते है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते है राशि चक्र की कौन-सी राशि आपके लिए बेस्ट मैच है।

मेष और कुंभ
ये बेहतरीन जोड़ों में से एक है, क्यूंकि इन दोनों राशियों के बीच कभी सुस्त पल नहीं आते। वे अपने रिश्ते को अत्यधिक उत्साहजनक बनाते है, क्यूंकि इनके हर काम में एडवेंचर होता है। वे नई चीजों को अपनाने का आनंद लेते है और ये सुनिश्चित करते है कि ये प्रक्रिया उनके लिए सुखद हो। वहीं दूसरी ओर, वे दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने और साथ ही खुद के लिए समय निकालने के महत्व को जानते है।

वृषभ और कर्क
इन दोनों ही राशि के जातक अपने साथी के प्रति कमिटमेंटस को लेकर वफादार होते है। वे एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह से काम करते है क्यूंकि इनके बीच शारीरिक या भावनात्मक रूप से घनिष्ट संबंध होता है। ये दोनों एक-दूसरे को अंदरूनी और बाहरी तौर पर भली भांति जानते है। और यही चीज इनके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करती है।

मिथुन और कुंभ
इस राशि के जोड़े के बीच क्रेजी मेंटल और इमोशनल कनेक्शन होता है। ये दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते है कुछ महीनों की मुलाकात के बावजूद इनका रिश्ता ऐसा नजर आता है जैसे ये एक-दूसरे को कई सालों से जानते हो। इन दोनों का आपस में अच्छा तालमेल रहता है और जितना संभव हो सकें ये एक-दूसरे के साथ अच्छे समय का आनंद उठाते है। दूसरी ओर, वे अपनी आजादी का भी आनंद लेते है। लेकिन खास बात ये है कि इनकी आजादी रिश्ते में परेशानी नहीं लाती, क्यूंकि वे अकेले समय बिताने के महत्व को जानते है।

कर्क और मीन
ये दोनों राशि शांत जल तत्व की राशियां है। एक जोड़े के रूप में ये अच्छे से रिश्ता निभाते है क्यूंकि ये दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते है और इस बात पर इन्हें गर्व होता है। इन दोनों की कई अनुकूल विशेषताएं है जो कि एक जोड़े के रूप में अच्छे से मैच होती है।

सिंह और धनु
ये दोनों ही राशियां जिंदगी का पूरा मजा उठाती है। इस दुनिया से वे जो कुछ चाहते है उसको लेकर ये जुनूनी होते है और किसी भी लक्ष्य या सपने को पाने के लिए ये एक-दूसरे को अत्यधिक प्रोत्साहित करते है। क्यूंकि ये दोनों अग्नि तत्व की राशियां है, ये एक-दूसरे के प्रति गहन समझ रखते है जो इनके रिश्ते को बड़ी आसानी से अगले स्तर पर ले जाने में मदद करती है।

कन्या और वृषभ
ये दोनों ही पृथ्वी तत्व की राशियां है और इनके बीच वाकई में अच्छी दोस्ती होती है। वे अपनी प्रतिदिन की जिंदगी में बहुत व्यवहारिक और सहज होते है। ये इनके रिश्ते को शांत, सरल और संग्रहित बनाता है। ये दोनों एक-दूसरे के प्रति ईमानदार और निष्कपट होते है जो लोगों को इनके करीब लाता है, खासकर गंभीर, दीर्घामी रिश्ते के लिए।

तुला और मिथुन
इन दोनों राशियों के बीच का संबंध एक मजबूत बौद्धिक संबंध कहलाता है। ये वायु तत्व की राशियां है और ये अत्यधिक बुद्धिमान होती है। ये दोनों एक-दूसरे को अच्छी समझ और प्रशंसा प्रदान करते है, जो कि इन्हें परफेक्ट मैच बनाता है। इस राशि की जोड़ी दोस्ती, व ज्ञान साझा कर और एक-दूसरे की जरूरतों को समझकर अपने रिश्ते में शांति बनाए रखती है।

वृश्चिक और कर्क
ये जल तत्व की राशियां है जो भावनाओं की बात आने पर अत्यधिक तीव्र हो जाती है ये चीज इनके रिश्ते को अधिक अनुकूल बनाती है। ये राशियां एक-साथ काम करने पर श्रेष्ठ परिणाम देने के लिए जानी जाती है। ये दोनों एक-दूसरे के प्रति अत्यधिक समर्पित और सहयोगी होते है। इसके अलावा, इन दोनों के विचार आपस में काफी मेल खाते है और ये एक-दूसरे की और अपने आसपास के लोगों की अत्यधिक देखभाल करते है।

धनु और मेष
ये दोनों ही अग्नि तत्व की राशियां है, इसलिए एक जोड़ी के रूप में, इन दोनों के बीच गंभीर जुनून की अपेक्षा की जा सकती है क्यूंकि ये एक डायनाइमाइट जोड़ी है। इनका रिश्ता अत्यधिक उर्जा से भरा होता है, जो इनके रिश्ते को मजबूत बनाता है। ये दोनों एक-दूसरे के तीव्र उत्साह की बहुत सराहना करते है।

मकर और वृषभ
अन्य ज्योतिषीय राशियों के मुकाबले इन दोनों राशियों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिलती है। इनके बीच बेशुमार प्रेम होता है और इन लवबर्डस को हमेशा एक-दूसरे के साथ देखा जाता है। ये दोनों जीवनभर एक-दूसरे के साथ का आनंद लेते है।

कुंभ और मिथुन
वायु तत्व की इन दो राशियों के बीच गजब का मनोवैज्ञानिक कनेक्शन होता है। इनका रिश्ता लगभग रहस्यमय होता है क्यूंकि कोई भी नहीं समझ पाता कि इनके बीच आखिर क्या चल रहा है। ये दोनों जिंदगी में कंधे से कंधा मिलाकर चलना पसंद करते है। ये दोनों अलग होने की बजाय हमेशा साथ होंगे।

मीन और वृश्चिक
ये दोनों एक-दूसरे के दिमाग को पढ़ सकते है और इस चीज को अच्छे से जानते है कि उनका पाटर्नर किस हद तक सोच सकता है। लेकिन ये स्वभाव उनकी कुशाग्र बुद्धि की वजह से ही नही है। बल्कि इन्हें अपने पाटर्नर की पसंद-नापसंद के बारे में सब कुछ जानना अच्छा लगता है। ये अन्य राशि के जातकों को अत्यधिक सम्मान देते है। ये कपल प्यार में अत्यधिक जुनूनी होते है और वे किसी भी मौके पर रोमांटिक होने से नहीं हिचकिचाते। तो क्या आपके पाटर्नर की राशि आपसे मेल खाती है ? इस बारे में अपने विचार साझा करें



Click it and Unblock the Notifications