Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जुलाई 2018: इन चार राशियों के जीवन में होंगे कई सकारात्मक बदलाव
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ ग्रहों का वक्री होना जीवन में खुशियां लाता है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के जीवन में इसके कारण कई सारी कठिनाइयां आती है।
27 जून को मंगल मकर राशि में वक्री हुआ है और ये यहां पूरी जुलाई और 27 अगस्त 2018 तक रहेंगे। इसके अलावा 12 जुलाई को सूर्य ग्रहण और 27 जुलाई को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है जिसके कारण यह पूरा महीना कुछ राशियों के लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें न सिर्फ सफलता मिलने का योग है बल्कि उनका भाग्य पक्ष भी मज़बूत होगा।

ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनके लिए यह माह बेहतरीन रहने वाला है।
कुम्भ: इस राशि के जातकों को अपने अनुसार ही चलना पसन्द होता है। साथ ही ये अपने सारे काम भी अपने तरीके से ही करना चाहते हैं जिसके कारण कई बार ये अकेले पड़ जाते हैं। लेकिन जुलाई में अचानक आपके अंदर मिलजुलकर काम करने की इच्छा जागृत होगी। आपको चाहिए कि आप जो भी काम करें उसे पूरे दिल से करें। आपको कई ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपके सुख सुविधा में वृद्धि होगी। इस दौरान 5 अंक आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। मुमकिन है आपका भाग्य पक्ष और भी मज़बूत हो जाए।
धनु: धनु राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे साथ ही आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। आपके लिए यही सही समय है आगे बढ़ने के लिए। दूसरी ओर आपको चीज़ों के पीछे भागने की ज़रुरत नही है क्योंकि अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ज़रूरी है कि आप आराम से और सोच समझ कर ही कदम बढ़ाएं। इसके अलावा आपको अपनी खुशियों पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रुरत है। बेवजह की चिंता छोड़ दें और अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आप महसूस करेंगे परिस्तिथियां अपने आप बेहतर हो रही हैं।
सिंह: इस राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने आंतरिक विचारों को समझने के लिए यह समय उत्तम है। साथ ही यह समय आपको कोई छिपी हुई सच्चाई को उजागर करने का भी मौका देगा। सिंह राशि वालों के लिए छोटी छोटी खुशियाँ भी बहुत मायने रखती है। इस दौरान आप जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की ज़रुरत है नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
कर्क: इस माह आपको मौज मस्ती के कई अवसर प्राप्त होंगे। लंबे अरसे के बाद आप राहत और सुकून महसूस करेंगे। साथ ही आप इस बात को समझ पाएंगे कि धैर्य और शान्ति से आप चीज़ों को और भी बेहतर बना सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। इतना ही नहीं इस दौरान आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने का भी योग है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications