Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
बचकर रहिए! प्यार में ये 6 राशि वाले देते हैं धोखा
आप प्यार में कैसे हैं ये काफी हद तक आपकी राशि के स्वामी ग्रह पर निर्भर करती है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि ये राशियां पूरी तरह से धोखेबाज़ ही हों। इसके आधार पर आप किसी का आंकलन नहीं कर सकते हैं।
सभी राशियों की अपनी कुछ खासियत होती है। कुछ लोग कलाकार होते हैं तो कुछ लीडर बनने गुण रखते हैं। वहीं कुछ लोग प्यार निभाने में सबसे आगे होते हैं लेकिन कुछ राशियां प्यार के मामले में धोखेबाज़ साबित होती हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 6 राशियां ऐसी हैं जो प्यार में धोखा देने और दिल तोड़ने में सबसे आगे हैं। अपने पार्टनर को धोखा देने में इन 6 राशियों के लोगों को महारत हासिल है। लेकिन इसका मतलब ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि इन 6 राशियों से संबंधित सभी लोग धोखेबाज़ और झूठे होते हैं। इनमें से कुछ लोग अच्छे भी होते हैं।
आप प्यार में कैसे हैं ये काफी हद तक आपकी राशि के स्वामी ग्रह पर निर्भर करती है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि ये राशियां पूरी तरह से धोखेबाज़ ही हों। इसके आधार पर आप किसी का आंकलन नहीं कर सकते हैं।

मेष
मेष राशि के लोगों को आकर्षण का केंद्र बनना अच्छा लगता है। इन लोगों का व्यवहार आवेगपूर्ण होता है। ये लोग कोई भी काम करने से पहले सोचते नहीं हैं। इन्हें आत्मनिर्भर रहना पसंद होता है और दूसरों का इन्हें नियंत्रित करना इनको बिलकुल भी रास नहीं आता है। इन्हें एडवेंचर और बदलाव अच्छा लगता है। अगर आपका पार्टनर मेष राशि का है तो ध्यान रखें कि आप दोनों ही जो भी काम करें उसे साथ रहकर करें वरना आपके रिश्ते में बोरियत आ जाएगी।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग जिज्ञासु और दिलफेंक किस्म के होते हैं। अपनी बातों से दूसरों को अच्छी तरह से प्रभावित करना जानते हैं। ये आसानी से किसी को बेवकूफ बना सकते हैं। प्यार में इन्हें शारीरिक और भावनात्मक सहारा चाहिए होता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग बहुत अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। प्यार के मामले में ये परफैक्ट होते हैं। साथ ही सिंह राशि के लोग नाटक करने में भी माहिर होते हैं। अगर इन्हें लगता है कि इनका पार्टनर इनके साथ खुश नहीं है तो ये बड़ी आसानी से उस रिश्ते से बाहर निकल आते हैं। अगर आपका पार्टनर सिंह राशि का है तो आपको उन्हें रोज़ सराहना है तभी से आपसे खुश होंगें।

धनु राशि
धनु राशि के लोग काफी शरीफ बनते हैं। इन्हें कोई भी बेवकूफ नहीं बना सकता है। अपने पार्टनर के बारे में सब कुछ जानना और एडवेंचरस बनना इन्हें अच्छा लगता है और इनकी ये चाहत रिलेशनशिप में भी पूरी होती है। ज्योतिष के अनुसार धनु राशि के लोगों का विवाहेत्तर संबंध होना आम बात है। अगर आप किसी धनु राशि के व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं तो उन्हें थोड़ा स्पेस दें और उन्हें ये अहसास बिलकुल न करवाएं कि आप उनके बिना नहीं रह सकते हैं। ये लोग बस इतने से ही खुश हो जाते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए रिलेशनशिप में शारीरिक संबंध बनाना ज्यादा जरूरी होता है। ये लोग जो भी करते हैं छिपकर करते हैं। इन्हें रंगे हाथों पकड़े जाने का भी डर नहीं होता है। लेकिन फिर भी ये लोग ईमानदार होते हैं।

मीन राशि
मीन राशि के लोग काफी स्वार्थी होते हैं। इनके लिए अपनी भावनाएं ज्यादा महत्वतपूर्ण होती हैं। ये लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं जिस वजह से इनके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं। इन्हें थोड़ा संभलकर रहना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











