Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Budh Gochar 2023: बुध देव के कुंभ राशि में प्रवेश से इन तीन राशियों का होगा भाग्योदय
ग्रहों की कैबिनेट में बुध को राजकुमार के रूप में जाना जाता है। सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाला बुध की गिनती तेज गति से चलने वाले ग्रहों में होती है। बुध के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। बुध को बुद्धि और विवेक का कारक माना जाता है। बुध ग्रह 27 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। कुंभ राशि में पहले से ही शनि ग्रह मौजूद हैं। शनि और बुध ग्रह के कुंभ राशि में एकसाथ रहने से सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव 27 फरवरी 2023 को शाम 4 बजकर 33 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे और 16 मार्च 2023 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 27 फरवरी को बुध ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारीयों के बीच भी आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस राशि के व्यापारी कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं। लंबे समय जो काम अटके हुए थे, वो पूरे होंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाज में आपकी पहचान बनेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है। बुध ग्रह का गोचर आपके लिए लकी साबित हो सकता है। इस राशि के व्यापारी अपना बिजनेस आगे बढ़ा सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स भी आपके हाथ लग सकते हैं। पैसों के मामले में ये समय आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इस अवधि में आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपके काम आएंगे। इनकी मदद से आप अपना व्यापार बेहतर बना सकेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। आपके प्रमोशन की संभावना भी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी।

मकर राशि
बुध ग्रह आपकी ही राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मकर राशि के जातक बुद्धि और विवेक से काम करेंगे तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। व्यापार में बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। इस अवधि में यात्रा के योग बन रहे हैं। इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा है तो उसका हल जल्द ही निकल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से समय आपके पक्ष में रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications