Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Budh Gochar 2023: फरवरी माह का पहला राशि परिवर्तन इन जातकों को देगा सुनहरा मौका
बुध को ग्रहों की दुनिया में राजकुमार माना जाता है। यह सबसे छोटा है, मगर प्रभाव के मामले में ये किसी से भी कम नहीं है। बुध ग्रह को संचार, बुद्धि, तर्क की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता, आर्थिक स्थिति, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है। बुध ग्रह 7 फरवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने वाला है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 7 फरवरी 2023 को बुध ग्रह के धनु से मकर राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। इस अवधि में आपको हर क्षेत्र से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। आप संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को मिलेजुले प्रभाव मिल सकते हैं। भाग्य का साथ थोड़ा कम रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मगर आपको ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिताजी के साथ रिश्तों में तनातनी बढ़ सकती है, आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। ससुराल पक्ष से मदद मिलने की उम्मीद है। यात्रा का योग बन रहा है।

मिथुन राशि:
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक घटनाएं होंगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको ऐसे स्रोतों से धन प्राप्त होगा जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। इस अवधि में आपको सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को मिलेजुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आप किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। सेहत से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है। इस अवधि में यात्रा करने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय कुछ खास नहीं है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लोगों को बुध के गोचर से बड़ा लाभ मिल सकता है। यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वरिष्ठों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के मौके भी बढ़ सकते हैं। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसे समय पर पूरा कर सकेंगे। निजी जीवन में स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। मन में किसी तरह की बेचैनी रह सकती है। मानसिक रूप से आपको कोई बात परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी, मगर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टि से ये समय अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। बुध की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। माता के साथ रिश्तों में सुधार होगा। पैसों के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में आप संपत्ति खरीदने या फिर निवेश की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। परिवार में एकजुटता बढ़ेगी। जीवन में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपके शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। मन में किसी भी तरह का बुरा भाव लाने से बचें। मुश्किल की घड़ी में आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। समाज में लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। वाणी के प्रभाव से आप लाभ कमा सकते हैं।

धनु राशि
बुध का यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए फलदायी रहने की उम्मीद है। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी होगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। आपका अच्छा बर्ताव लोगों को आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। हालाँकि इस अवधि में उनके स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखें।

मकर राशि:
बुध धनु राशि से निकलकर मकर राशि में ही प्रवेश करने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी बात सामने वाले को ठेस पहुंचा सकती है। यात्रा का योग बन रहा है मगर इससे आपको कोई खास लाभ नहीं मिल पायेगा। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। पिताजी का साथ मिलेगा और उनकी मदद से आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि:
इस अवधि में आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको थकान महसूस हो सकती है। किसी बात की चिंता से आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है। इस राशि के छात्र पढ़ाई पर ध्यान लगाने में रूकावट महसूस कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी का मामला भी सामने आ सकता है। विरोधी पक्ष आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आपके खर्चों में इजाफा होगा जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

मीन राशि:
मीन राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर फलदायी साबित होगा। पूर्व में सोची हुई आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
