Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
Budh Gochar 2022: मीन राशि में बनने वाला है बुधादित्य योग, जानें किन-किन राशियों को होगा माहालाभ
सौरमंडल में बुध ग्रह भले ही सबसे छोटा हो, मगर इसका प्रभाव काफी अहम माना जाता है। ग्रहों के स्थान में होने वाले परिवर्तन का प्रभाव तो लोगों पर पड़ता ही है, साथ ही जब दो ग्रहों की किसी राशि में युति होती है तो उसका असर भी लोगों के जीवन पर साफ़ नजर आता है। बुध ग्रह 24 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं सूर्य देव 15 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में पहुंच जाएंगे। इस तरह 24 मार्च को मीन राशि में बुध और सूर्य ग्रह की मौजूदगी से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 24 मार्च को मीन राशि में बुध ग्रह के प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातक पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
यदि व्यवसायियों को आगे बढ़ना है और सफल होना है तो उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। चीजें आपके लिए अनुकूल नहीं रहेंगी, खासकर उनके लिए जो सेवा क्षेत्र में हैं। इस अवधि में ग़लतफहमी बढ़ सकती है। कार्यालय में आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप कुछ यात्रा करेंगे जो फलदायी नहीं होंगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप किसी प्रकार की एलर्जी, अनिद्रा आदि समस्या से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- आपको सूर्योदय के समय 'गायत्री मंत्र' का 108 बार जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
यदि आप एक व्यापारी हैं तो आप अच्छे सौदे करेंगे। दफ्तर में अपने वरिष्ठों के साथ कम्युनिकेशन गैप को कम करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके पास कमाई के भरपूर अवसर रहेंगे। आप मल्टी-टास्किंग में बहुत अच्छे हैं और इसका लाभ आपको मिलेगा। मगर एक ही समय में बहुत सी चीजों पर ध्यान केंद्रित करते समय किसी भी तरह की गड़बड़ी होने न दें। इस दौरान छात्रों का ध्यान भटकेगा और इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। प्यार के मामले में आपको गलत समझा जाएगा और इससे आप काफी प्रभावित रहेंगे।
उपाय- बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें लाल फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
इस दौरान आपके मन में असुरक्षा का भाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी जाने का डर सता सकता है। आप आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे और बहुत सारी असुरक्षाएं भी होंगी। इन परिस्थितियों में आपकी निर्णायक शक्ति प्रभावित होगी। वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी और अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आपको अपनी माँ की देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ तनाव और चिंता रहेगी।
उपाय- आपको प्रतिदिन बुध बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
समय पर अपना काम पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है। व्यवसायियों को इस दौरान लाभ नहीं मिल सकेगा। साथ ही आपका भाग्य आपके पक्ष में नहीं रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यह आपके लिए कुछ खास फायदेमंद साबित नहीं होगा। उच्च अध्ययन की योजना बनाते समय छात्रों को कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। गैजेट्स पर बेवजह पैसा खर्च न करें। बात करते समय अपने शब्दों का चुनाव सोच समझकर करें अन्यथा आप किसी अपने का दिल दुख सकते हैं।
उपाय- बुधवार के दिन आप गणेश जी को 2 बूंदी के लड्डू चढ़ा सकते हैं।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
इस दौरान कोई नया निवेश न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश इस समय अनुकूल नहीं है। यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपकी जॉब प्रोफाइल बदल सकती है। व्यवसायी विकास और विस्तार के लिए नई रणनीतियां तैयार करेंगे लेकिन इससे मनवांछित परिणाम नहीं मिल सकेंगे। आपके निजी संबंधों में गलतफहमी और कलह रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुर्घटना और एलर्जी का खतरा हो सकता है।
उपाय- आपको प्रतिदिन गायों को हरी घास खिलानी चाहिए।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
आपकी प्रभावशाली पर्सनालिटी काम नहीं करेगी। आपके कार्यस्थल पर माहौल अस्त-व्यस्त रहेगा। आपको खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी के साथ संवाद करते समय सावधान रहें। आपके और आपके साथी के बीच मतभेद होंगे और केवल बातचीत के जरिये ही आप इसे हल कर सकते हैं। यदि आप एक नया उद्यम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस अवधि के दौरान ब्रेक लेने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है और यह काफी मजेदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा इसलिए आपको अपने मन को शांत करने के लिए योग का अभ्यास करने की आवश्यकता है।
उपाय- आप अपने काम करने वाले हाथ की छोटी उंगली पर चांदी या सोने की अंगूठी में एक पन्ना पहन सकते हैं।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
अगर आप अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं तो आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है। अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो आपके काम में रुकावट आएगी। आपको इस अवधि के दौरान स्थानांतरण से निपटना पड़ सकता है। इस दौरान भाग्य आपके पक्ष में नहीं रहेगा। पैसों के मामले में आपको धन की हानि हो सकती है और इसलिए आपको बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। अभी किसी चीज में निवेश न करें। आपके विरोधी आपका फायदा उठा सकते हैं। यात्रा का योग है। सेहत की बात करें तो खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय- आपको गरीब बच्चों को स्टेशनरी दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
किसी भी तरह का निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है क्योंकि आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान आप अपनी नौकरी भी बदल सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय है। अगर आप किसी चीज में अच्छे हैं तो उसे अपना पेशा बना लें। शोध छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बच्चों की बात करें तो उनके साथ आपकी कुछ संवादहीनता हो सकती है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ बातचीत करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है।
उपाय- आपको बुधवार के दिन मंदिर में हरी दाल का दान करना चाहिए।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आपको आपकी मेहनत के लिए सराहना मिलेगी। आपके पास बहुत सारे रचनात्मक विचार होंगे जिनके लिए आपके कार्यस्थल पर आपकी सराहना की जाएगी। आप सफलता प्राप्त करेंगे। पार्टनरशिप में काम कर रहे व्यवसायी बाजार में अपनी प्रतिष्ठा अर्जित करने में सक्षम होंगे। रियल एस्टेट एजेंट और प्रॉपर्टी डीलर भी मुनाफा कमाएंगे। छात्रों को ध्यान केंद्रित करते समय कुछ समस्या हो सकती है। आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है, उनका विशेष ख्याल रखें। आपके घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
उपाय- बुधवार के दिन आपको "विष्णु सहस्रनाम" का पाठ या श्रवण करना चाहिए।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप समय पर अपना काम पूरा करेंगे और आपकी सभी रणनीति सफल रहेगी। व्यवसायी कुछ प्रभावशाली लोगों को अपने व्यवसाय के साथ जोड़ेंगे जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप गैजेट्स खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय है। आप इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहेंगे।
उपाय- आपको विरधरा की जड़ को हरे कपड़े में लपेटकर अपनी बांह में बांधना चाहिए।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आप इस अवधि में काफी धन अर्जित करेंगे और इसलिए, आप शेयर बाजार में भी पैसा निवेश करने में सक्षम होंगे। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक हुए खर्च से आर्थिक झटका भी लग सकता है। जो छात्र शोधार्थी हैं उन्हें कुछ सफलता मिलेगी। आपकी और आपकी सास के विचारों में कुछ अंतर हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय- आपको तुलसी का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। प्रतिदिन सुबह और शाम पौधे की पूजा करें।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
व्यक्तिगत मोर्चे पर समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। अगर आप अपने करियर का विस्तार करना चाहते हैं तो आपको अपनी प्रोफाइल में सुधार करना होगा। आपको अपने कौशल को साबित करने की जरूरत है। इसी के दम पर आप अच्छा पैसा कमा सकेंगे। इस दौरान आपको प्रोत्साहन या वेतन वृद्धि भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है।
उपाय- प्रतिदिन सुबह भगवान विष्णु की पूजा करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" का जाप करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











