Latest Updates
-
Dhaba Style Rich Paya Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा लाजवाब स्वाद -
रात में अच्छी और गहरी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 5 योगासन, अनिद्रा से मिलेगी राहत -
Soft Melt in Mouth Dahi Bhalla Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा नरम और स्वादिष्ट दही भल्ला -
चाय पीने से पहले पानी पीना चाहिए या बाद में? 99% लोग करते हैं ये गलती, जानें क्या है सही तरीका -
World Schizophrenia Day 2026: क्या होता है सिजोफ्रेनिया? जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज -
Rajasthani Village Style Besan Kadhi Recipe: पारंपरिक स्वाद वाली कढ़ी अब घर पर बनाएं -
Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये असरदार उपाय -
कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें? कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें तो निखर उठेगी त्वचा -
Traditional Rajasthani Bajra Roti Recipe: सर्दियों के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट रोटी बनाने का आसान तरीका -
Brother's Day 2026 Wishes: बचपन की शरारतें...ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कर्क वार्षिक राशिफल 2023: नए साल में कर्क राशि वालों की होगी बड़ी तरक्की
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। इस राशि के जातकों का स्वभाव बहुत ही कोमल और परिवर्तनशील होता है। यह काफी दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। एक बार या जो ठान लेते हैं उसे पूरा कर ही मानते हैं। यह काफी भरोसेमंद होते हैं और अपने साथी कि इन्हें काफी परवाह रहती है। हालांकि कई बार ज्यादा परवाह करने के चक्कर में इनका मनमुटाव भी हो जाता है। यह काफी अभिमानी होते हैं और अपने सिद्धांतों के साथ यह कभी समझौता नहीं करते हैं। प्रयास में भी नहीं अच्छी सफलता हासिल होती है। इनका बचपन काफी कठिनाइयों से भरा रहता है।
आइए जानते हैं कि साल 2023 कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

कर्क करियर राशिफल 2023
इस साल करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। काम में आपका अधिक मन लगेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। मई के बाद का समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेग। इस अवधि में आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके बाद धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। साल के अंत में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।
कर्क व्यापार राशिफल 2023
व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह साल ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। कारोबार की धीमी गति आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आप लगातार प्रयास करते रहेंगे। अप्रैल से लेकर अगस्त तक का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। इस दौरान आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सितंबर से लेकर दिसंबर तक का समय आपके लिए राहत भरा रहेगा। इस अवधि में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपकी अटकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। हो सकता है आपको कुछ समझौते भी करने पड़े। इस साल आपको नए कार्य की शुरुआत करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी भी सरकारी नियम का उल्लंघन करने से बचें।
कर्क वित्त राशिफल 2023
आर्थिक मोर्चे पर साल 2023 कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। साल की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन साल के मध्य में अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। अगस्त से लेकर सितंबर तक आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे आप कोई भी बड़ा खर्च न करें तो बेहतर होगा।
कर्क पारिवारिक राशिफल 2023
साल के शुरुआती 4 महीने आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहेंगे। इस दौरान घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर में वाद विवाद हो सकता है। इसके अलावा पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। अक्टूबर के बाद आपके पारिवारिक जीवन में एक बार फिर खुशियां दस्तक देंगी। अक्टूबर के महीने में आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान माता को शारीरिक कष्ट संभव है। साल के अंत में परिस्थिति में बड़ा सुधार नजर आ सकता है।
कर्क प्रेम और विवाह राशिफल 2023
रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस अवधि में आपके बीच टकराव और मनमुटाव हो सकते हैं, लेकिन बावजूद इसके आप अपने रिश्ते को संभालने में कामयाब रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच तनाव हो सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से अपने साथी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। साल के अंत तक आप अपने रिश्ते को बढ़ाने आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। रोमांस के साथ आपके रिश्ते में तनाव भी रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। साल के अंत में आपके रिश्ते में सुधार आएगा और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। इस दौरान आपको यात्रा करने का भी मौका मिलेगा।
करके शिक्षा राशिफल 2023
शिक्षा के क्षेत्र में आप का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हालांकि बीच में आपको कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास के बल पर सारी मुश्किलों को पार करने में सफल रहेंगे। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए और विदेश जाना चाहते हैं तो जून का महीना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।
करके स्वास्थ्य राशिफल 2023
कर्क राशि वालों को सेहत के मामले में मिलाजुला परिणाम मिलने वाला है। यदि आप अपनी सेहत को लेकर सजग रहेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। लापरवाही का गंभीर परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। मई का महीना आपके लिए प्रतिकूल नजर आ रहा है। इस दौरान आपको हृदयत या फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा समय-समय पर आप डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें। अगस्त से लेकर सितंबर तक आपको बहुत ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखें।
2023 में कर्क राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और कर्क राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 2 और 6 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार 2023 राशिफल बताता है कि, वर्ष 2023 का कुल योग 7 होगा।
2023 में कर्क राशि वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय
आपको पूर्णिमा का व्रत रखना चाहिए। आपसोमवार के दिन भगवान शिव के चंद्रशेखर स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। साथ ही आप श्री शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र या शिवाष्टक का पाठ भी करें। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications