Makar Rashifal 2023 : मकर करियर राशिफल 2023: मकर राशि वालों इस साल बिजनेस में होगा बंपर लाभ

Capricorn Horoscope 2023: Capricorn Varshik Rashifal, Capricorn Yearly Horoscope Predictions In Hindi

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है

शनि देव की तरह यह अनुशासनशील होते हैं। यह मेहनत करने में भरोसा रखते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर काफी गंभीर रहते हैं। दृढ़ता और आत्मविश्वास के बल पर यह अच्छी सफलता हासिल करते हैं। इनके लिए इनका काम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और यह बिना रुके ही आगे बढ़ते रहते हैं।

हालांकि इनका गुस्सैल स्वभाव इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। इन्हें बात बात पर गुस्सा करने की आदत होती है। इनका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा होता है।

आइए देखते हैं साल 2023 मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

करियर के मोर्चे पर साल 2023 आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला रहेगा, लेकिन बावजूद इसके अब आगे बढ़ते रहेंगे। इस दौरान आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है। हो सकता है आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आए। हालांकि आपको इस तरह की नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। मई के बाद नवंबर तक परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके बाद आपकी नौकरी भी छूट सकती है, लेकिन आपको जल्द ही कोई अच्छी नौकरी भी मिल जाएगी। आप अपने प्रयास जारी रखें।

मकर व्यापार राशिफल 2023

इस दौरान आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं। अप्रैल का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको नए और बड़े अवसरों की प्राप्ति हो सकती है यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। साल के अंतिम 3 महीने आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस अवधि में आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मकर वित्त राशि फल 2023

पैसों की बात करें तो आपको अपने खर्चे पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो काम से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है जिसका असर आपकी वित्तीय स्थिति पर भी पड़ेगा। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी और आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा।

मकर पारिवारिक राशिफल 2023

परिवारिक मोर्चे पर यह साल आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। घर में अधिकांश समय तनाव का माहौल रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं, विशेष रूप से अप्रैल के महीने में आपको अधिक संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में माता के स्वास्थ्य में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अक्टूबर के बाद आपके पिता की सेहत भी कुछ कमजोर रहेगी। आपको उनके साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करना होगा।

मकर प्रेम और विवाह राशिफल 2023

साल की शुरुआत आपके लिए कुछ खास नहीं होगी। आपकी रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। हो सकता है आपके बीच कोई गलतफहमी हो जाए। आपको एक दूसरे को अच्छी तरह से समझने की जरूरत है नहीं तो आपका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। मार्च से लेकर मई तक का महीना आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। इस दौरान आपको मुलाकात करने के कई अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही आपके बीच प्यार और रोमांस भी बढ़ेगा। अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी लव मैरिज होने की प्रबल संभावना है जो जातक सिंगल है इस वर्ष उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए साल का शुरुआती समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे का सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि साल के मध्य में घरेलू तनाव का बुरा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आपके बीच झगड़े झंझट होने के आसार हैं, लेकिन साल के अंत में सब कुछ सामान्य होता नजर आएगा।

मकर शिक्षा राशिफल 2023

इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा पर आपको कुछ खास सफलता नहीं मिल पाएगी। काफी प्रयासों के बाद भी आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आए। अप्रैल से लेकर अगस्त तक का समय और उसके बाद अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक का समय आपके लिए राहत भरा रहने वाला है। आप एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मनचाहा फल मिल सकता है। वहीं विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की भी इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2023

मकर राशि वालों को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। आपको छाती में जकड़न जलन फेफड़ों का संक्रमण जैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। अपनी सेहत को लेकर इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे। छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेंगी। साथ ही आपकी कमजोरी भी बढ़ सकती है। आपको अच्छे खान-पान के साथ आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपनी लाइफ स्टाइल में भी बदलाव लाने की जरूरत है। समय पर भोजन करने के साथ आप समय पर सोने का भी प्रयास करें। देर रात तक जागना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा।

साल 2023 में मकर राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक

मकर राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 4 और 8 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मकर राशिफल 2023 बताता है कि, साल 2023 का कुल योग 7 होगा।

साल 2023 में मकर राशि वालों के लिए ज्योतिषीय उपाय

आप हर शनिवार को श्री शनि चालीसा का पाठ करें।

हो सके तो शनिवार के दिन व्रत भी रखें। गाय को हरा चारा और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं तथा चीटियों को आटा डालें। अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान है तो मंदिर की सीढ़ियों पर सुबह-सुबह साफ सफाई का काम करें। अच्छी सेहत के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल में तले उड़द दाल के पकोड़े गरीबों को खिलाएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion