Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
2019 में इन राशि वालों के करियर को मिलेगी नयी दिशा, होगी बड़ी तरक्की
करियर हमारे जीवन में बहुत ही मायने रखता है। हर कोई सफलता का स्वाद चखना चाहता है लेकिन इसके लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। साल 2019 की शुरुआत होते ही आपके मन में अपने करियर को लेकर कई सारे सवाल उठ रहे होंगे। तो आइए आपकी राशि अनुसार जानते हैं कि इस नए वर्ष में आपका करियर कौन सा नया मोड़ लेगा। क्या आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी तरक्की होगी या फिर इस साल भी आपकी प्रगति के रास्ते में आएगी कई सारी बाधाएं।

मेष:
इस राशि के जातक बहुत ही जोशीले होते हैं। साल 2019 में आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे जो आपके करियर को ऊचाइंयों पर ले जाएंगे। आप इन अवसरों को हाथ से जाने ना दें और इनका भरपूर लाभ उठाएं। साथ ही अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और अपने प्रयास जारी रखें।

वृषभ:
साल के प्रारंभ में कुछ रुकावटें आएंगी लेकिन आपकी कोशिशें और मेहनत रंग लाएंगी और आपको सफलता मिलेगी खासतौर पर अप्रैल के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन:
अपने करियर को नयी दिशा देने के आपके प्रयास सफल होंगे। अप्रैल से लेकर अगस्त का महीना आपके करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।

कर्क:
आपकी सकारात्मक सोच आपको इस वर्ष ज़रूर सफलता दिलाएगी। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह:
सिंह राशि वालों के लिए यह साल करियर के मोर्चे पर मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जहां एक ओर आपकी नेतृत्व करने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी, वहीं दूसरी ओर कुछ समय के लिए आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं लेकिन अप्रैल के बाद एक बार फिर आप पूरी लगन के साथ अपने कामों में जुट जाएंगे और आपकी तरक्की भी होगी।

कन्या:
इस राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। यह साल आपके करियर के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। उच्च पद की प्राप्ति के साथ साथ आय में वृद्धि होने की संभावना है। मई और सितंबर का महीना आपके करियर के लिए बहुत ही श्रेष्ठ रहेगा।

तुला:
करियर के मोर्चे पर साल 2019 बहुत ही उन्नतिकारक रहेगा खासतौर पर बातचीत में कुशलता आपका मज़बूत पक्ष साबित होगा। इतना ही नहीं आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर मिलेंगे। इन अवसरों को हाथ से जाने ना दें और इनका लाभ उठाएं।

वृश्चिक:
करियर के मोर्चे पर आपके लिए यह साल काफी मुश्किलों से भरा रहेगा। काफी प्रयास के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पाएगी लेकिन सितंबर के बाद कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है।

धनु:
आपके करियर के लिए 2019 भाग्यशाली रहेगा। आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का योग है।

मकर:
आपके लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा। आपका भाग्य पक्ष मज़बूत बना रहेगा खासतौर पर अप्रैल से अक्टूबर तक का समय आपके करियर के लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा।

कुम्भ:
नए साल में आपको आपकी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। आप बस अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों को बड़े आर्थिक मुनाफे मिलने का योग है। आपके लिए मार्च का समय बहुत ही शुभ रहेगा इस दौरान किये हुए सभी कार्य सफल होंगे।

मीन:
साल 2019 आपके करियर के लिए कुछ ख़ास नहीं है। आपको कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही सफलता प्राप्त करने के लिए काफी कठिन परिश्रम भी करना पड़ेगा। हालांकि कुछ अच्छे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपको बस इन अवसरों पर नज़र बनाकर रखनी होगी और सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
