Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chaitra Navratri 2022: इन 6 राशियों पर बरसेगी माता रानी की विशेष कृपा, मिलेंगे शुभ परिणाम
यूं तो साल में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है। मगर शारदीय और चैत्र नवरात्रि की महत्ता काफी अधिक है। हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए नवरात्रि के ये नौ दिन विशेष महत्व रखते हैं। साल 2022 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 2 अप्रैल से होने जा रहा है। इस अवधि में मां दुर्गा के भिन्न भिन्न नौ रूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां जगदम्बे का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि कस समय श्रेष्ठ माना गया है। चैत्र नवरात्रि का ये समय कुछ राशियों के लिए काफी शुभ रहने की उम्मीद की जा रही है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि 2022 किन राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए इस साल की चैत्र नवरात्रि शुभ रहने की उम्मीद है। माता का आशीर्वाद पाने के लिए विधि-विधान और सच्चे मन से उनकी आराधना करें। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको अपने परिश्रम का फल जरुर मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि:
इस साल के चैत्र नवरात्रि वृषभ राशि के जातकों को भी अच्छे परिणाम दे जायेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं जिससे बचत करने में मदद मिलेगी। दफ्तर में वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा होगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक भी इस साल चैत्र नवरात्रि पर माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी मजबूती आएगी। आप पहले के मुकाबले खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे। इस राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हें भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। पैसों के लिहाज से ये समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि:
चैत्र नवरात्रि के मौके पर सिंह राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं। आपके पुराने अटके हुए काम भी इस अवधि में सफलतापुर्वक पूरे होने की उम्मीद है। सेहत के लिहाज से ये समय अच्छा रहेगा। यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है।

कन्या राशि:
इस साल के चैत्र नवरात्र कन्या राशि के लिए भी ख़ास रहने की उम्मीद है। माता के इन नौ दिनों में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक रूप से ये समय आपके लिए उत्तम रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए ये चैत्र नवरात्र शुभ रहने की उम्मीद है। पैसों के मामले में आपकी चिंता कम होगी। धन की आवक बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से भी ये समय आपके लिए सुखद रहने की उम्मीद है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और आपका मन शांत व प्रसन्न रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
