Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इस गणेश चतुर्थी राशि अनुसार चुनें गणपति की प्रतिमा और लगाएं ये भोग
गणेश चतुर्थी का पवित्र पर्व आने ही वाला है और चारों ओर पूरे जोश और उत्साह के साथ इस त्योहार की तैयारियां चल रही हैं। भाद्रपद मास की चतुर्थी को पड़ने वाला यह पर्व पूरे दस दिनों तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना कर पूजा अर्चना करते हैं और विघ्नहर्ता से अपने सभी दुखों को दूर करने के लिए प्रार्थना करते हैं।
यदि इस गणेश चतुर्थी आप शीघ्र ही गणेश जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार ही गणपति की प्रतिमा का चुनाव करें और इस कार्य में हम आपकी मदद करेंगे। जी हाँ, इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सभी 12 राशियों के लिए कैसे और किस रंग की गजानन की प्रतिमा शुभ रहेगी।
साथ ही गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए आपको किस चीज़ का भोग लगाना है। तो चलिए जानते हैं आपके लिए कौन से गणेश जी लेकर आएंगे ढेर सारा सुख और समृद्धि का उपहार। आपको बता दें साल 2018 में गणेश चतुर्थी 13 सितंबर, गुरूवार को है।

मेष:
इस वर्ष मेष राशि वाले जातक लाल रंग की गणेश जी की मूर्ति घर लाएं और पूरे विधि विधान से इनकी पूजा करें। आपको ज़रूर शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप गणपति जी को लड्डू का भोग ज़रूर लगाएं।

वृषभ:
इस राशि के जातकों को मूंगे के गणेश जी की स्थापना करनी चाहिए और प्रसाद के रूप में आप घी में मिश्री मिलाकर भोग लगाएं। गणेश जी की कृपा ज़रूर बरसेगी।

मिथुन:
आप सफ़ेद रंग के गणेश जी की स्थापना करें और इन्हें मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। आप गणेश जी के साथ साथ लक्ष्मी जी की भी आराधना करें।

कर्क:
आप दूधिया रंग के श्वेतार्क के गणेशजी इस बार अपने घर लाएं। प्रसाद के रूप में आप इन्हें मक्खन और खीर का भोग लगाएं।

सिंह:
आपके लिए गणेश जी की हल्के लाल रंग की प्रतिमा बहुत ही शुभ साबित होगी इसलिए इस बार आप इसी रंग के गणपति की मूर्ति अपने घर लाएं। आप गणेश जी को मोतीचूर के लड्डुओं का भोग ज़रूर लगाएं।

कन्या:
आप लक्ष्मी गणेश जी रूप की पूजा करें आपको ज़रूर लाभ मिलेगा। इसके अलावा भोग में आप मूंग दाल के लडडू का प्रयोग करें।

तुला:
तुला राशि के जातक हल्के भूरे रंग की गणेश जी की प्रतिमा लाएं। आप गणेश जी को नारियल का भोग ज़रूर लगाएं।

वृश्चिक:
इस राशि के जातक मूंगे के गणेश जी की स्थापना करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

धनु:
शुभ फल की प्राप्ति के लिए आप गणेश जी की पीले रंग की प्रतिमा की आराधना करें। आप गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

मकर:
आप नील वर्ण के गणेश जी की स्थापना करें। तिल के लड्डू का प्रयोग आप भोग के लिए करें।

कुम्भ:
कुम्भ राशि वाले काले पत्थर से बने गणेश जी को इस बार गणेश चतुर्थी पर घर लाएं। आपकी सभी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। आप हरे रंग के फलों का भोग गणेश जी को लगाएं।

मीन:
आप हरे रंग की गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा करें आपको ज़रूर लाभ होगा। साथ ही शहद और केसर का भोग लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











