Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
राशिफल के अनुसार क्या हैं आपकी गहरी काली अभिलाषाएं
राशिफल हमारे जीवन के बारे में लगभग सबकुछ बता देता है. ज़्यादातर राशिफल सिर्फ हमारे भाग्य के बारे में ही नहीं बताता, जो ग्रहों की दशा के अनुसार होता है, पर यह काफी हद तक हमारे व्यक्तित्व के बारे में भी बताता है और यह बताता है कि हम कैसे इंसान हैं.
इस लेख में हर राशिफल वाले लोगों की गहरी काली अभिलाषाओं के बारे में जानें और यह जानें कि आपका राशिफल आपके बारे में क्या कहता है.
यह कुछ ऐसी अभिलाषाएं हैं जो एक इंसान किसी से बताने में हिचकिचाता है क्यूंकि उसे ऐसा लगता है कि हो सकता है लोग उनके बारे में आलोचनात्मक टिपण्णी करें.
ऐसी अभिलाषाएं इंसान के अन्दर ही मर जाती हैं क्यूंकि वह बाहरी दुनिया के साथ इसे शेयर नहीं करता.

मेष:
ऐसे लोग जन्म से ही नेतृत्व की क्षमता रखते हैं. यह ऐसे लोग होते हैं जो किसी भी ट्रेंड की शुरुआत करते हैं और हमेशा लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं. यह भीड़ में सबसे आगे चलना पसंद करते हैं. उन्हें नयी चुनौतियां पसंद आती हैं और चीज़ों को रोचक बनाने में विश्वास रखते हैं.

वृष:
इस राशि वालों की गहरी अभिलाषा होती है सुरक्षा की चाहत और इसको पूरा करने के लिए वह काफी दृढ़ रहते हैं. इसलिए कई लोग इन्हें जिद्दी भी समझ सकते हैं और इनकी दूसरे लोगों की नज़र में गलत धारणा बन सकती है.

मिथुन:
इस राशि के लोगों की सबसे गहरी अभिलाषा होती है भ्रमण की लालसा जो घूम कर पूरी होती है. ऐसे लोग अन्दर से काफी स्वतंत्र होते हैं और इस स्वतंत्रता को बरकरार रखना चाहते हैं.

कर्क:
इस राशि के लोगों की अभिलाषा होती है अपने सहज ज्ञान की योग्यता को अनियंत्रित रूप से स्वतंत्र छोड़ देने की इच्छा ताकि वह इससे और लाभ ले सकें. उन्हें बड़े सपने देखने का शौक होता है और यह काफी समर्पित और लचीले होते हैं. एक बार उन्हें किसी चीज़ की चाहत हो जाती है, तो बिना उसे पाए उन्हें चैन नहीं मिलता. उन्हें बाँध कर नहीं रखा जा सकता और यह काफी वफादार भी होते हैं. हालांकि, यह शर्मीले और आशंकित होते हैं पर थोड़े संवेदनशील भी होते हैं.


सिंह:
इस राशि के लोगों की गहरी अभिलाषा होती है उन चीज़ों के लिए तारीफ पाना जो काम वह करते हैं. और अगर ऐसा नहीं होता है तो कई बार यह मूडी हो जाते हैं. उन्हें आदर की असीम चाह होती है और वह इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं.

कन्या:
ऐसे लोगों की इच्छा होती है किसी को बेपनाह प्यार करना और वापस प्यार पाना. इसके अलावा वह बहुत ही कम रोमांटिक होते हैं और उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं होता जिससे प्यार पर से उनका भरोसा टूटे.

तुला:
इस राशि के लोगों की इच्छा होती है स्पष्टता और संतुलन. वह ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं जहाँ पर उनके दिमाग में किसी विचार को लेकर स्पष्टता नहीं होती. जब सबकुछ संतुलन में रहता है तो तुला राशि के लोग संतोष पाते हैं.

वृश्चिक:
इस राशि के लोग सबसे ज्यादा महत्वाकान्छी होते हैं. उनकी गहरी इच्छा होती है दुनिया को बदलना क्यूंकि उनको कई सामाजिक कारणों की चिंता रहती है और वह इस बात के लिए काफी जागरूक रहते हैं कि उनके आस पास क्या हो रहा है. इसके अलावा वह बहुत आवेशी और स्वतंत्र भी होते हैं.

धनु:
ऐसे लोगों की गहरी इच्छा होती है अपने आस पास नई चीज़ें बनाना. उन्हें नई जगह घूमना, जोखिम भरा अनुभव करना और नई चीज़ों को ढूँढने का शौक होता है. इसके अलावा वह घर के सबसे ज्यादा बिंदास लोग होते हैं.

मकर:
ऐसे लोगों की इच्छा सबसे ऊपर रहने की होती है क्यूंकि यह अपने दोस्तों और चाहने वालों से हमेशा प्यार और सम्मान पाना चाहते हैं. जब उन्हें यह प्यार नहीं मिलता है तो वह मूडी हो जाते हैं और कई बार इन्हें संभाल पाना मुश्किल होता है.

कुम्भ:
ऐसे लोगों की इच्छा हमेशा नेता बने रहनी की होती है और वह हमेशा झुण्ड की अगुवाई करना चाहते हैं. जब उनके ऊपर कोई हुक्म चलाता है तो उन्हें पसंद नहीं आता. जब उन्हें दुसरे लोगों की विचारधारा के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है तो भी इनके लिए मुश्किल आती है.

मीन:
इस राशि के लोगों की गहरी इच्छा होती है आदर पाना और उनके काम और काबिलियत के लिए तारीफ पाना. आदर पाने की चाहत बेहद होती है और यह कई बार आसपास के लोगों के साथ मतभेद वाली स्थिति भी पैदा करता है.



Click it and Unblock the Notifications
