Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस धनतेरस पर करें अपनी राशि के अनुसार खरीदारी, घर आएगी समृद्धि और खुशहाली
धनतेरस के साथ दिवाली उत्सव का आगाज हो जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस का संबंध समुद्र मंथन से जुड़ा हुआ माना जाता है। जब अमृत पाने के लिए देव और दानवों ने समुद्र मंथन किया था तब उस दौरान धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य माना जाता है। इस दिन इनकी पूजा करने से अरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है।

धनतेरस के मौके पर वस्तुओं की खरीदारी करने की परंपरा है। माना जाता है इससे घर में शुभता का आगमन होता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल साल त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की रात 9 बजकर 30 मिनट से लग जाएगी और यह 13 नवंबर की शाम 6 बजे समाप्त होगी। जानते हैं इस साल राशि के अनुसार आपके लिए किन वस्तुओं की खरीदारी उत्तम रहेगी।

मेष राशि:
इस राशि के जातकों के लिए सोना-चांदी की वस्तु अथवा जमीन की खरीदारी शुभ रहेगी।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों के लिए चांदी, हीरा की वस्तु, जमीन, वाहन का सौदा फलदायी रह सकता है।

मिथुन राशि:
आपके लिए जमीन, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना-चांदी की वस्तु की खरीदारी शुभ रहेगी।

कर्क राशि:
कर्क रही के लोगों को सोना-चांदी की वस्तु, शेयर मार्केट में निवेश और जमीन के क्रय से लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि:
सोना, तांबा, फर्नीचर, शेयर मार्केट में निवेश करना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जमीन की खरीदारी से लाभ मिल सकता है।

तुला राशि:
चांदी, शेयर मार्केट में निवेश शुभ रहेगा। आप वाहन की खरीदारी से बचें।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोना-चांदी, जमीन और किसी भी तरह का निवेश करना लाभदायी रहेगा।

धनु राशि:
सोना, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जमीन का क्रय शुभ रह सकता है।

मकर राशि:
इस धनतेरस के मौके पर चांदी, जमीन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी से लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि:
इस साल सोना-चांदी की वस्तु और फिक्स डिपॉजिट कराना आपके लिए उत्तम रहेगा।

मीन राशि:
इस साल त्योहार के मौके पर हर तरह का निवेश और खरीदारी आपके लिए फलदायी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
