Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
Dhanteras 2021: इस धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी, घर आएगी शुभता व खुशहाली
दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ था तब भगवान धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। यही दिन धनतेरस के रूप में पूरे देशभर में मनाया जाता है। धनतेरस के मौके पर बाजारों में लोगों की भरी भीड़ पहुंचती है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है और नयी चीजों की खरीदारी करके घर लाया जाता है। लोग अपने सामर्थ्य के हिसाब से अलग अलग सामानों की खरीदारी करते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2021 धनतेरस पर आपके लिए किस चीज की खरीदारी से ज्यादा लाभकारी रहेगी।

मेष राशि:
मंगल के स्वामित्व वाले मेष राशि के जातकों को इस धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए प्रोपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:
धनतेरस के मौके पर इस राशि के जातक चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक यदि लाभ पाना चाहते हैं तो सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक इस धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह राशि:
सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के लिए सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रह सकती है।

कन्या राशि:
इस धनतेरस पर शुभता पाने के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं। सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से भी लाभ होगा।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों को चांदी के आभूषण अथवा कोई अन्य चीज खरीदने से लाभ मिल सकता है। शेयर मार्किट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों को प्रोपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोने-चांदी की खरीदारी भी फलदायी रह सकती है।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस की तिथि आपके लिए शुभ रहेगी।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए।

कुंभ राशि:
इस राशि के लोग चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करके भी आप लाभ कम सकते हैं।

मीन राशि:
आपके लिए सोने अथवा चांदी के आभूषण इस धनतेरस पर खरीदने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











