Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
इस दिवाली पर करें राशि अनुसार मंत्र का जाप, होगा सभी समस्याओं का समाधान
दिवाली की तैयारियां लगभग हर घर में शुरू हो चुकी हैं। हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए दिवाली एक बड़ा त्योहार है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणपति भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है और उनसे घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की जाती है। धार्मिक तौर पर दिवाली का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं दिवाली के दिन आपको अपनी राशि के अनुसार किस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मेष राशि:
इस दिवाली पर जीवन में शुभता बढ़ाने के लिए 'ॐ विश्वजननी नम:' मंत्र का जाप पूरी श्रृद्धा के साथ करें।

वृषभ राशि:
इस दिवाली पर आप 'ॐ अशोका नम:' मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को 'ॐ पद्मिनी नम:' मंत्र का जप करने से मानसिक सुख मिलेगा।

कर्क राशि:
इस दिवाली कर्क राशि के जातकों को 'ॐ चंद्रवदना नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि:
इस दीपावली के मौके पर आप 'ॐ हिरण्यमयी नम:' मंत्र का जाप पूरी आस्था के साथ करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये दिवाली बेहद शुभ रहेगी। आपके लिए 'ॐ वाचि नम:' मंत्र का जाप फलदायी रहेगा।

तुला राशि:
आपके लिए इस दिवाली पर 'ॐ शुचि नम:' मंत्र का जाप करना उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि:
दीपावली उत्सव के दिन 'ॐ प्रकृति नम:' का जाप करना लाभकारी रहेगा। आपके लिए हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करना भी शुभ है।

धनु राशि:
सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए धनु राशि के जातकों को 'ॐ सौम्या नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर राशि:
जीवन में यश, सुख, समृद्धि का वास चाहते हैं तो 'ॐ सिद्धि नम:' मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को इस दिवाली हर क्षेत्र में अच्छे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। आपके लिए 'ॐ नित्यपुष्टा नम:' का जाप करना विशेष फलदायी रहेगा।

मीन राशि:
इस राशि के लोगों को दिवाली के दिन 'ॐ वरारोहा नम:' मंत्र का जाप करने से शुभता की प्राप्ति होगी।



Click it and Unblock the Notifications
